लाइव न्यूज़ :

पीएनबी घोटाला: नीरव मोदी के मामले में पंजाब नेशनल बैंक के सीनीयर अधिकारियों से सीबीआई ने की घंटो पूछताछ

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: February 24, 2018 21:07 IST

बैंक के अधिकारियों को सीबीआई की मुंबई शाखा ने पूछताछ के लिए बुलाया था। यह पूछताछ करीब आठ घंटे तक चली।

Open in App

नई दिल्ली, 24 फरवरी: केंद्रीय जांच ब्यूरो(सीबीआई) ने शनिवार को 11,300 करोड़ रुपये के पंजाब नेशनल बैंक(पीएनबी) धोखाधड़ी मामले में बैंक के प्रबंध निदेशक-सह मुख्य कार्यकारी अधिकारी(सीईओ) सुनील मेहता और कार्यकारी निदेशक के.वी. ब्रह्माजी राव से पूछताछ की। दोनों अधिकारियों को सीबीआई की मुंबई शाखा ने पूछताछ के लिए बुलाया था और दोनों से आठ घंटे तक पूछताछ की गई।

सीबीआई द्वारा 14 फरवरी को हीरा कारोबारी नीरव मोदी, पत्नी एमी, भाई निशाल, मामा मेहुल चोकसी और उनकी कंपनियों डायमंड आर यूएस, सोलर एक्सपोर्ट्स और स्टेलर डायमंड के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के बाद यह पहली बार है, जब मेहता और राव से पूछताछ की गई है।

नीरव मोदी, उसका परिवार, मामा चोकसी जनवरी के शुरुआती सप्ताह में देश छोड़कर जा चुके हैं। एफआईआर में 6,400 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के बारे में बताया गया है। सीबीआई ने चोकसी की अगुवाई वाले गीतांजलि समूह के खिलाफ 4,886.72 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के मामले में 15 फरवरी को दूसरा एफआईआर दर्ज किया था।

सीबीआई के एक अधिकारी ने कहा, "12 गिरफ्तार आरोपियों से शनिवार को भी पूछताछ जारी रही।" सीबीआई ने शुक्रवार को मुंबई के ब्राडी हाउस शाखा के दो महाप्रबंधकों और उप महाप्रबंधकों से पूछताछ की थी। इसके साथ ही सीबीआई ने नीरव मोदी के कमला मिल्स कंपनी में छापे मारे थे और कुछ दस्तावेज जब्त किए थे।

टॅग्स :पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी)नीरव मोदीमुंबईमेहुल चौकसीसीबीई
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो