पीएनबी का दूसरी तिमाही का शुद्ध लाभ 78 प्रतिशत बढ़कर 1,105 करोड़ रुपये पर

By भाषा | Updated: October 27, 2021 21:44 IST2021-10-27T21:44:22+5:302021-10-27T21:44:22+5:30

PNB Q2 net profit up 78 per cent at Rs 1,105 crore | पीएनबी का दूसरी तिमाही का शुद्ध लाभ 78 प्रतिशत बढ़कर 1,105 करोड़ रुपये पर

पीएनबी का दूसरी तिमाही का शुद्ध लाभ 78 प्रतिशत बढ़कर 1,105 करोड़ रुपये पर

नयी दिल्ली, 27 अक्टूबर सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) का चालू वित्त वर्ष की जुलाई-सितंबर तिमाही का शुद्ध लाभ 78 प्रतिशत बढ़कर 1,105 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

बैंक ने बुधवार को शेयर बाजार को भेजी जानकारी में बताया कि इससे पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही के दौरान 620.81 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था।

वही सितंबर, 2021 को समाप्त तिमाही में बैंक की कुल आय घटकर 21,262.32 करोड़ रुपये रही, जो इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 23,279.79 करोड़ रुपये थी।

बैंक का परिचालन लाभ भी जुलाई-सितंबर, 2021 के दौरान घटकर 4,021.12 करोड़ रुपये रह गया, जो इससे पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में 5,674.91 करोड़ रुपये था।

आलोच्य तिमाही के दौरान पीएनबी बैंक की सकल गैर-निष्पादित आस्तियां (एनपीए) मामूली रूप से बढ़कर 13.63 प्रतिशत हो गईं। यह पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में 13.43 प्रतिशत थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: PNB Q2 net profit up 78 per cent at Rs 1,105 crore

कारोबार से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे