लाइव न्यूज़ :

पीएनबी हाउसिंग फाइनेंस इस महीने से अपने वसूली के प्रयासों को तेज करेगी : सीईओ

By भाषा | Updated: August 8, 2021 16:33 IST

Open in App

नयी दिल्ली, आठ अगस्त पीएनबी हाउसिंग फाइनेंस को उम्मीद है कि वह इस महीने से अपने डूबे कर्ज का प्रबंधन बेहतर तरीके से कर सकेगी। कर्ज लेने वालों के खिलाफ नरम रुख अपनाने के अदालती आदेश की समयसीमा 31 अगस्त को समाप्त हो रही है।

पीएनबी हाउसिंग फाइनेंस के एक शीर्ष अधिकारी ने कहा कि इसके बाद कंपनी कर्ज चुकाने में सक्षम अपने ग्राहकों से भुगतान शुरू करने को कहेगी।

कंपनी की सकल गैर-निष्पादित आस्तियां (एनपीए) 30 जून, 2021 के अंत तक कुल ऋण पर छह प्रतिशत बढ़कर 3,625 करोड़ रुपये हो गईं। इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही के दौरान कंपनी का सकल एनपीए 2.7 प्रतिशत था।

कंपनी ने कहा कि विभिन्न राज्यों में अदालतों तथा उच्च न्यायालयों ने ऋणदाताओं से महामारी की दूसरी लहर के दौरान कर्जदारों पर किसी तरह की कानूनी या प्रशासनिक कार्रवाई नहीं करने को कहा था।

कंपनी ने कहा कि तिमाही के दौरान 45 दिन लॉकडाउन रहा जिससे गतिविधियां प्रभावित हुईं।

पीएनबी हाउसिंग फाइनेंस के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) हरदयाल प्रसाद ने पीटीआई-भाषा से साक्षात्कार में कहा, ‘‘इस महीने से हम डूबे कर्ज का प्रबंधन बेहतर तरीके से कर सकेंगे।’’

उन्होंने कहा कि अंकुशों की वजह से वसूली के मोर्चे पर कुछ समस्याएं आईं। उन्होंने कहा कि यदि किसी ने कंपनी से कर्ज लिया है, तो परिवार में किसी के साथ हादसा होने, या कारोबार समाप्त होने जैसी परिस्थितियों को छोड़ दिया जाए, तो उसे कर्ज लौटाना होगा।

प्रसाद ने कहा, ‘‘यदि आपने कर्ज लिया है और आपको कारोबार अच्छा चल रहा है, तो मुझे अपना पैसा वापस मांगने का पूरा अधिकार है।’’

उन्होंने कहा कि कंपनी मामला-दर-मामला आधार पर समाधान ढूंढे़गी। 30 जून, 2021 तक कंपनी का कोविड-19 से संबंधित पुनर्गठित ऋण 1,733 करोड़ रुपये था।

जून में समाप्त तिमाही में कंपनी ने 243 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया, जो इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 257 करोड़ रुपये था। इस तरह इसमें पांच प्रतिशत की कमी दर्ज की गयी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?