लाइव न्यूज़ :

पीएनबी हाउसिंग फाइनेंस का शेयर पांच प्रतिशत टूटा, निचले सर्किट को छुआ

By भाषा | Updated: October 18, 2021 11:56 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 18 अक्टूबर पीएनबी हाउसिंग फाइनेंस का शेयर सोमवार को पांच प्रतिशत टूटकर अपनी निचली सर्किट सीमा को छू गया। कंपनी ने अमेरिका की निजी इक्विटी कंपनी कार्लाइल ग्रुप और अन्य को 4,000 करोड़ रुपये की शेयर बिक्री योजना को छोड़ दिया है जिसके बाद उसके शेयरों में गिरावट आई।

बीएसई में कंपनी का शेयर पांच प्रतिशत टूटकर 607.10 रुपये की अपनी निचली सर्किट सीमा पर आ गया।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) में भी कंपनी का शेयर अपने निचले सर्किट पर आ गया। एनएसई में कंपनी का शेयर 4.99 प्रतिशत टूटकर 606.75 रुपये पर आ गया।

कानूनी अड़चनों के बीच पीएनबी हाउसिंग फाइनेंस ने बृहस्पतिवार को कार्लाइल ग्रुप और अन्य को अपनी 4,000 करोड़ रुपये की शेयर बिक्री योजना को छोड़ने की घोषणा की।

मूल्यांकन को लेकर यह सौदा कानूनी विवादों में फंसा है।

भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) ने पिछले महीने कंपनी के 4,000 करोड़ रुपये की इक्विटी पूंजी जुटाने की योजना पर प्रतिभूति अपीलीय न्यायाधिकरण के आदेश के खिलाफ उच्चतम न्यायालय में अपील की है। अभी यह मामला शीर्ष अदालत में लंबित है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?