लाइव न्यूज़ :

पीएनबी हाउसिंग ने कार्लाइल के नेतृत्व वाले समूह को 4,000 करोड़ रु की शेयर बिक्री योजना रद्द की

By भाषा | Updated: October 14, 2021 23:27 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 14 अक्टूबर कानूनी अड़चनों के बीच पीएनबी हाउसिंग फाइनेंस ने बृहस्पतिवार को कहा कि उसने अमेरिका की निजी इक्विटी कंपनी कार्लाइल ग्रुप और अन्य के लिए प्रस्तावित 4,000 करोड़ रुपये की शेयर बिक्री योजना को रद्द कर दिया है।

यह सौदा मूल्यांकन के मामले को लेकर कानूनी पचड़ों में फंस गया था। पूंजी बाजार नियामक सेबी ने पिछले महीने कंपनी की 4,000 करोड़ रुपये की इक्विटी पूंजी जुटाने की योजना से जुड़े मामले में प्रतिभूति अपीलीय न्यायाधिकरण के आदेश के खिलाफ उच्चतम न्यायालय का दरवाजा खटखटाया था। मामला उच्चतम न्यायालय में विचाराधीन है।

पीएनबी हाउसिंग फाइनेंस ने सेबी को दी गयी नियामकीय सूचना में कहा, "आज हुई एक बैठक में निदेशक मंडल ने तरजीही मुद्दे पर आगे नहीं बढ़ने का फैसला किया और प्रस्तावित आवंटियों के साथ कार्यान्वित शेयर सदस्यता समझौते को उनकी संबंधित शर्तों के अनुसार समाप्त कर दिया गया है।

सूचना में कहा गया कि निदेशक मंडल का प्राथमिक उद्देश्य कंपनी की वृद्धि में मदद करने के लिए पूंजी जुटाना है, और उसका मानना ​​​​है कि मौजूदा स्थिति कंपनी और उसके हितधारकों के सही हित में नहीं है।

प्रस्तावित सौदे के तहत, कार्लाइल की अनुषंगी प्लूटो इन्वेस्टमेंट्स एस.ए.आर.एल. और सैलिसबरी इन्वेस्टमेंट्स प्राइवेट लिमिटेड को पीएनबी हाउसिंग फाइनेंस में एक इक्विटी हिस्सेदारी का अधिग्रहण करना था। पीएनबी हाउसिंग फाइनेंस में सरकार के स्वामित्व वाले पंजाब नेशनल बैंक की 32 प्रतिशत से अधिक हिस्सेदारी है।

सैलिसबरी एक गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी (एनबीएफसी) है और मुख्य रूप से वित्तीय प्रतिभूतियों में निवेश का कारोबार करती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?