लाइव न्यूज़ :

पीएनबी को वित्त वर्ष 2021-22 में छह हजार करोड़ लाभ की उम्मीद

By भाषा | Updated: June 5, 2021 17:59 IST

Open in App

नयी दिल्ली पांच जून देश के दूसरे सबसे बड़े सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक पंजाब एंड नेशनल बैंक ने शनिवार को कहा कि उसे वित्त वर्ष 2021-22 के दौरान तीन गुना अधिक यानी छह हजार करोड़ रुपये के लाभ की उम्मीद है।

बैंक ने कहा कि कोविड-19 के प्रभाव के बावजूद मार्च 31 2021 को समाप्त वित्त वर्ष में उसका लाभ पांच गुना बढ़कर 2,022 करोड़ रुपये रहा। जो वित्त वर्ष 2019-20 के दौरान 363.34 करोड़ रुपये था।

पीएंडबी के प्रबंध निदेशक एसएस मालिकाअर्जुन राव ने कहा, ‘‘वित्त वर्ष 2022 के लिए मोटे तौर पर हमारा अनुमान है कि लाभ छह हजार करोड़ रुपये से कम नहीं होगा। यह ऋण वृद्धि और अर्थवव्यस्था में मांग पर निर्भर करता है। हालाँकि मौजूदा वित्त वर्ष की पहली तिमाही की समाप्ति के बाद ही कोई सही अनुमान लगाया जा सकता है।’’

उन्होंने ऋण वृद्धि को लेकर कहा कि आर्थिक वृद्धि दर के 9.5 प्रतिशत रहने के अनुमान के साथ बैंकिंग उद्योग के लिए ऋण वृद्धि भी आठ से दस प्रतिशत के बीच रह सकती है।

राव ने कहा, ‘अगर आर्थिक वृद्धि दर अगर 9.5 प्रतिशत रहती है और जून के अंत तक कोविड का प्रभाव कम होता जा है तो हमें ऋण वृद्धि के प्रतिशत तक रहने की उम्मीद है।’

उन्होंने केनरा एचएसबीसी ओबीसी जीवन बीमा कंपनी में बैंक की हिस्सेदारी बेचने को लेकर कहा कि यह प्रक्रिया अगले 12 से 18 महीने के दौरान पूरी हो जायेगी।

पीएनबी एक अन्य बीमाकर्ता पीएनबी मेटलाइफ इंश्योरेंस का भी प्रवर्तक है, जिसके पास 30 प्रतिशत की हिस्सेदारी है। कंपनी 2001 में स्थापित की गई थी, जिसमें अन्य शेयरधारकों में 26 प्रतिशत के साथ यूएस-आधारित मेटलाइफ़, एल्प्रो (21 प्रतिशत) और एम पल्लोनजी एंड कंपनी (18 प्रतिशत) शामिल हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssembly Elections 2026: किसे मिलेगी सत्ता? असम, केरल और पुडुचेरी में जनता लिख रही है भविष्य; 4 मई को खुलेगा किस्मत का पिटारा

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

भारतराहुल सांकृत्यायन: घुमक्कड़ी ने जिन्हें महापंडित बनाया 

पूजा पाठRashifal 09 April 2026: लग्जरी आइटम खरीदने में पैसा होगा खर्च, इन 4 राशिवालों के सितारे बुलंद

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा