लाइव न्यूज़ :

राजकाज में महत्वपूर्ण बदलाव को प्रतिबिंबित करता है पीएम गतिशक्ति: बिड़ला

By भाषा | Updated: October 13, 2021 17:16 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 13 अक्टूबर आदित्य बिड़ला समूह के चेयरमैन कुमार मंगलम बिड़ला ने बुधवार को कहा कि बुनियादी ढांचे के समन्वित विकास के लिये पीएम गतिशक्ति राष्ट्रीय मास्टर प्लान में कुछ अनूठी विशेषताएं शामिल हैं जो राजकाज में महत्वपूर्ण बदलाव को प्रतिबिंबित करता है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को ‘मल्टी-मॉडल कनेक्टिविटी’ के लिए 100 लाख करोड़ रुपये के गतिशक्ति राष्ट्रीय मास्टर प्लान की शुरुआत की। इसका उद्देश्य ‘लॉजिस्टिक’ की लागत को कम करने और अर्थव्यवस्था को गति देने के लिए बुनियादी ढांचे का विकास करना है।

कार्यक्रम में भाग लेते हुए बिड़ला ने कहा, ‘‘मेरे लिये गतिशक्ति राष्ट्रीय मास्टर प्लान में कुछ अनूठी विशेषताएं शामिल हैं जो राजकाज में महत्वपूर्ण बदलाव को प्रतिबिंबित करता है।’’

उन्होंने कहा कि अत्याधुनिक प्रौद्योगिकी का उपयोग कर गतिशक्ति सभी संबंधित पक्षों को एक मंच पर लाता है।’’

उद्योगपति ने कहा, ‘‘यह सरकार के भीतर अलग-अलग इकाइयों के अपने तरह से काम करने की पुरानी व्यवस्था को तोड़ता है और वास्तव में सभी उद्योग के लिए एक सपन के सच होने जैसा है। मंच को लेकर जो रुख है, वह पारदर्शिता बढ़ाएगा और बाधाओं के तेजी से समाधान में मददगार होगा।’’

उन्होंने कहा कि गतिशक्ति में परिणाम आधारित रुख योजना की परंपरागत व्यवस्था से बिल्कुल अलग है।

बिड़ला ने कहा कि वह इतने बड़े पैमाने पर दुनिया में कहीं भी ऐसे किसी सरकारी कार्यक्रम और विकास परियोजनाओं की वास्तविक समय पर प्रौद्योगिकी आधारित निगरानी की कल्पना नहीं कर सकते।

उन्होंने कहा, ‘‘यह एक और उदाहरण है जहां भारत डिजिटल संचालन व्यवस्था के लिए एक वैश्विक मानक स्थापित कर रहा है।’’

बिड़ला ने कहा कि उच्च गुणवत्ता वाले बुनियादी ढांचे का निर्माण और प्रबंधन एक राष्ट्रीय उद्यम है। सड़कें और नदियां राज्य की सीमाओं से परे हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘इसलिए जटिल संघीय ढांचे में बुनियादी ढांचे से जुड़ी चुनौतियों से निपटने के लिये एक समग्र रुख की जरूरत है।’’

टाटा स्टील के सीईओ और प्रबंध निदेशक टी वी नरेंद्रन ने कहा कि गतिशक्ति की शुरुआत उद्योग के लिये पासा पलटने वाली साबित होगी।

उन्होंने कहा, ‘‘यह (गतिशक्ति) देश में विनिर्माण के क्षेत्र में प्रतिस्पर्धा को बढ़ाएगा। उच्च लॉजिस्टिक लागत से भारतीय उद्योग की प्रतिस्पर्धी क्षमता पर प्रतिकूल असर पड़ता है। यह पहल निश्चित रूप से उसका समाधान करेगी।’’

ट्रैक्टर एंड फार्म एक्विपमेंट लि. की चेयरमैन अैर प्रबंध निदेशक मल्लिका श्रीनिवासन ने कहा कि गतिशक्ति भारत को मजबूत वृद्धि के अगले चरण में ले जाएगी और यह पासा पलटने वाला साबित होगी।

उन्होंने कहा कि भारतीय लॉजिस्टिक उद्योग तेजी से बढ़ रहा है। ऐसे में गतिशक्ति भारत के विनिर्माण को घरेलू मांग और निर्यात दोनों के लिए प्रतिस्पर्धी बनाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतToll Tax Payment Rule Change: 10 अप्रैल से टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा कैश, UPI पेमेंट भी अब होगा महंगा; जानें नया नियम

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

क्राइम अलर्टसत्तू को लेकर झगड़ा, दुकानदार रवि चौहान ने ड्राइवर अली हुसैन का सिर धड़ से किया अलग, भीड़ ने सत्तू बेचने वाले को पीट पीटकर मार डाला

क्रिकेटदेखिए वीडियो, अंतिम ओवर ड्रामा और कैसे दिल्ली की टीम 1 रन से हारी, गुजरात ने पलटी बाजी?

क्रिकेटआखिर क्यों टीम को जीत दिलाकर नहीं लौटते?, मैच खत्म करने के बाद लौटते हैं विराट कोहली, सवाल पर भड़के बाबर आज़म?, वीडियो

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: एक क्लिक से जानें पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट, चेक करें अपने शहर के दाम

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'