लाइव न्यूज़ :

कोरोना लॉकडाउन के चलते विनिर्माण गतिविधियां अप्रैल में रिकॉर्ड निचले स्तर पर: रिपोर्ट

By भाषा | Updated: May 4, 2020 14:52 IST

देश भर में हुए लॉकडाउन के कारण घरेलू विनिर्माण गतिविधियां रिकॉर्ड निचले स्तर पर रहीं। एक मासिक सर्वेक्षण रपट के अनुसार कंपनियों में बड़े पैमाने पर छंटनी देखी गयी और नए ऑर्डर भी डूब गए।

Open in App
ठळक मुद्देदेशव्यापी लॉकडाउन (बंद) के चलते अप्रैल में घरेलू विनिर्माण गतिविधियां रिकॉर्ड निचले स्तर पर रहीं।एक मासिक सर्वेक्षण रिपोर्ट के अनुसार कंपनियों में बड़े पैमाने पर छंटनी देखी गयी और नए ऑर्डर भी डूबे।

नयी दिल्लीदेशव्यापी लॉकडाउन (बंद) के चलते अप्रैल में घरेलू विनिर्माण गतिविधियां रिकॉर्ड निचले स्तर पर रहीं। सोमवार को जारी एक मासिक सर्वेक्षण रिपोर्ट के अनुसार कंपनियों में बड़े पैमाने पर छंटनी देखी गयी और नए ऑर्डर भी डूब गए। आईएचएस मार्किट इंडिया मैन्यूफैक्चरिंग परचेजिंग मैनेजर्स सूचकांक (पीएमआई विनिर्माण) अप्रैल में गिरकर 27.4 अंक रह गया।

यह मार्च में 51.8 अंक था। कंपनियों के खरीद प्रबंधकों के बीच पिछले 15 साल से किए जा रहे इस सर्वेक्षण के इतिहास में यह कारोबारी गतिविधियों में सबसे तेज गिरावट को दर्शाता है जबकि पिछले 32 महीनों से विनिर्माण क्षेत्र की गतिविधियों में लगातार तेजी का रुख बरकरार बना हुआ था। पीएमआई का 50 अंक से ऊपर रहना कारोबारी गतिविधियों में विस्तार जबकि उसके नीचे रहना गतिविधियों के कमजोर पड़ने को दर्शाता है।

रपट के अनुसार लॉकडाउन की वजह से बड़े पैमाने पर उद्योग बंद रहे। इसके चलते विनिर्माण गतिविधियों पर अप्रैल में प्रतिकूल प्रभाव पड़ा। पिछले ढाई साल में नए ऑर्डरों में पहली बार गिरावट रही। यह पिछले 15 साल में आयी सबसे तेज गिरावट है। आईएसएस मार्किट से जुड़े अर्थशास्त्री इलियट केर के मुताबिक, ‘‘ मार्च में विनिमार्ण गतिविधियां अपेक्षाकृत निष्प्रभावी बनी रहीं, लेकिन अप्रैल में क्षेत्र पर कोरोना वायरस संकट का असर साफ देखा गया।

’’ विशेषज्ञों के अनुसार कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए लगाए गए प्रतिबंधों के चलते कारखाने अस्थायी तौर पर बंद रहे। इससे उत्पादन का स्तर इतने नीचे चला गया। निर्यात ऑर्डरों में अक्टूबर 2017 के बाद पहली बार गिरावट मार्च में देखी गयी। जो अप्रैल में और तेज गति से गिरी।

कंपनियों की मांग गिरने से अप्रैल में विनिर्माण क्षेत्र में नौकरियों में भी कटौती देखी गयी। कारखाने बंद रहने के चलते कंपनियों ने अपने कर्मचारियों की संख्या में भारी कटौती की जो सर्वेक्षण के इतिहास में रोजगार में आयी सबसे तेज गिरावट है। हालांकि रपट में सालभर के लिए मांग में सुधार का परिदृश्य रखा गया है।

कोरोना वायरस संकट से उबरने के बाद में बाजार में मांग ठीक होने की उम्मीद जतायी गयी है। देश में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की कुल संख्या 42,533 हो चुकी है जबकि मरने वालों का आंकड़ा 1,373 को छू गया है। सरकार ने लॉकडाउन को 17 मई तक बढ़ा दिया है। 

टॅग्स :दिल्लीइकॉनोमीआर्थिक समीक्षा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित