लाइव न्यूज़ :

अफगानिस्तान में आगे निवेश पर फैसला प्रधानमंत्री करेंगे : गडकरी

By भाषा | Updated: September 19, 2021 17:09 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 19 सितंबर अफगानिस्तान पर तालिबान के कब्जे के बाद वहां भारतीय निवेश को लेकर व्यापक चिंता जताई जा रही है। ऐसे में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने रविवार को कहा कि इस युद्धग्रस्त देश में आगे बुनियादी ढांचा निवेश को जारी रखने के बारे में निर्णय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विदेश मंत्री के साथ वहां के मौजूदा हालात पर विचार-विमर्श के बाद करेंगे।

गडकरी ने कहा कि अफगानिस्तान में भारत ने कई बुनियादी ढांचा परियोजनाएं पूरी की हैं। कुछ परियोजनाएं अभी लंबित हैं।

पिछले महीने तालिबान ने अफगानिस्तान का नियंत्रण अपने हाथ में ले लिया था। तालिबान ने पश्चिम के समर्थन से बनी पिछली सरकार का अपदस्थ कर दिया था।

मंत्री ने कहा, ‘‘हमने वहां बांध (सलमा बांध) बनाया है। हमने अफगानिस्तान में जल संसाधन जैसे क्षेत्रों में काम किया है।

गडकरी ने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और विदेश मंत्री एस जयशंकर इस बात पर फैसला करेंगे कि क्या भारत अब अफगानिस्तान में बुनियादी ढांचा परियोजनाओं में निवेश करेगा या नहीं।’’

गडकरी ने पीटीआई-भाषा से साक्षात्कार में कहा, ‘‘एक मित्र देश के नाते हमारी अफगानिस्तान सरकार के अधिकारियों के साथ कुछ सड़कों के निर्माण के लिए बातचीत हुई थी। अच्छी बात यह है कि मैंने वहां सड़कों का निर्माण शुरू नहीं किया। वहां की स्थिति चिंता की बात है।’’

भारत ने अफगानिस्तान में विभिन्न बुनियादी ढांचा और सामाजिक क्षेत्र की परियोजनाओं में तीन अरब डॉलर का निवेश किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?