लाइव न्यूज़ :

PM-Kisan Scheme: 8.5 करोड़ किसान लाभार्थियों को 14वीं किस्त कल, 17,000 करोड़ रुपये जारी करेंगे पीएम मोदी, जानें कैसे करें चेक

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 26, 2023 22:42 IST

PM-Kisan Scheme: देशभर के 11 करोड़ से अधिक किसानों को 2.42 लाख करोड़ रुपये से अधिक का लाभ प्रदान किया जा चुका है।

Open in App
ठळक मुद्दे प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम-किसान) 24 फरवरी, 2019 को शुरू की गई।देश को 1.25 लाख पीएम किसान समृद्धि केंद्र (पीएमकेएसके) समर्पित करेंगे। किसानों को कृषि-कच्चा माल, मिट्टी परीक्षण, बीज और उर्वरक की सुविधा प्रदान करेंगे।

PM-Kisan Scheme: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बृहस्पतिवार को पीएम-किसान योजना के तहत लगभग 8.5 करोड़ किसान लाभार्थियों को 14वीं किस्त के रूप में लगभग 17,000 करोड़ रुपये जारी करेंगे। एक सरकारी बयान में कहा गया है कि यह राशि बृहस्पतिवार को राजस्थान के सीकर के एक कार्यक्रम में लाभार्थियों के बैंक खातों में स्थानांतरित की जाएगी।

बयान में कहा गया है कि यह वित्तीय सहायता किसानों को उनकी दैनिक जरूरतों को पूरा करने में सहायता करेगी और उनके समग्र कल्याण में योगदान देगी। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम-किसान) 24 फरवरी, 2019 को शुरू की गई।

योजना के तहत, प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण (डीबीटी) प्रणाली के माध्यम से देश भर के किसान परिवारों के बैंक खातों में तीन समान किस्तों में प्रति वर्ष 6,000 रुपये दिये जाते हैं। अब तक देशभर के 11 करोड़ से अधिक किसानों को 2.42 लाख करोड़ रुपये से अधिक का लाभ प्रदान किया जा चुका है।

बयान में कहा गया है कि इस कार्यक्रम में मोदी देश को 1.25 लाख पीएम किसान समृद्धि केंद्र (पीएमकेएसके) समर्पित करेंगे। सरकार चरणबद्ध तरीके से देश में खुदरा उर्वरक दुकानों को पीएम किसान समृद्धि केंद्र में परिवर्तित कर रही है। ये केंद्र किसानों को कृषि-कच्चा माल, मिट्टी परीक्षण, बीज और उर्वरक की सुविधा प्रदान करेंगे।

टॅग्स :Farmersराजस्थानRajasthan
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारPF Withdrawal: अब एटीएम की तरह निकाल पाएंगे पीएफ का पैसा! जानें क्या हैं नई शर्तें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम