लाइव न्यूज़ :

पीएलआई योजनाओं ने वैश्विक कंपनियों को आकर्षित करने में पासा पलटा: सीतारमण

By भाषा | Updated: December 28, 2021 22:59 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 28 दिसंबर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने उत्पादन-आधारित प्रोत्साहन (पीएलआई) योजना को 'पासा पलटने वाला कदम' बताते हुए मंगलवार को कहा कि इससे देश में निवेश आकर्षित करने और विनिर्माण क्षमता बढ़ाने में मदद मिली है।

पीएलआई योजना की घोषणा 2021-22 के बजट में 1.97 लाख करोड़ रुपये के व्यय प्रस्ताव के साथ की गयी थी। इसमें कपड़ा, इस्पात, दूरसंचार, वाहन और औषधि जैसे 13 प्रमुख क्षेत्रों को शामिल किया गया है।

सीतारमण ने कहा कि भारत ने उन निवेशकों को आकर्षित करने के लिये योजनाएं बनाईं जो अन्य देशों के लिये एक स्रोत पर निर्भर हुए बिना अपनी मूल्य श्रृंखला को बरकरार रखने को लेकर कुछ क्षेत्र से बाहर जाने की योजना बना रहे थे।

उन्होंने कहा ‘‘इन योजनाओं के परिणाम काफी सकारात्मक हैं। पीएलआई योजनाएं प्रमुख क्षेत्रों के लिये बनाई गईं। इसके तहत काफी प्रोत्साहनों की घोषणा की गयी। इससे उन क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर निवेश हो रहा है।’’

सीतारमण ने 'एम वी कामत शताब्दी स्मृति व्याख्यानमाला' में कहा कि पीएलआई योजना की प्रकृति ऐसी है, जिससे बड़े पैमाने पर काम करने वाले लोगों को लाभ होता है। साथ ही यह घरेलू बाजार की मांग को पूरा करने के साथ अधिशेष को वैश्विक बाजार में भेजने में मदद करती है। इससे विनिर्माण और निर्यात दोनों को बढ़ावा मिलता है।

उन्होंने कहा, ‘‘इसलिए मुझे लगता है कि पीएलआई योजना कुछ भौगोलिक क्षेत्रों से भारत जैसे देशों में आने वाले उद्योगों को आकर्षित करने और घरेलू तथा निर्यात बाजार का हिस्सा होने के मामले में पासा पलटने वाली साबित हुई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

क्रिकेट2015 में 5, 2024 में 4 और 2026 में लगातार 3 जीत से शुरुआत?, आईपीएल सीजन में तीसरी बार आरआर ने किया आगाज?

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?