लाइव न्यूज़ :

पीएलआई योजना से भारतीय एसी उद्योग वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी बन सकेगा : कंपनियां

By भाषा | Updated: November 5, 2021 18:34 IST

Open in App

नयी दिल्ली, पांच नवंबर सरकार द्वारा इस हफ्ते की शुरुआत में मंजूर की गयी उत्पादन से संबद्ध प्रोत्साहन (पीएलआई) योजना से घरेलू कंपनियों को समान अवसर मिलेंगे और उद्योग के लिए वैश्विक प्रतिस्पर्धा के अनुकूल माहौल का निर्माण होगा। प्रमुख एयर कंडीशनर (एसी) कंपनियों ने यह राय जताई है।

दायकिन, वोल्टास, ब्लू स्टार और पैनासोनिक सहित उद्योग की प्रमुख कंपनियों ने कहा कि इससे विनिर्माण के लिए एक अनुकूल मौहाल का निर्माण होगा और कंपनियों को अपने वैश्विक समकक्षों के बराबर उच्च गुणवत्ता वाले उत्पादों के निर्माण का अवसर मिलेगा।

सरकार ने बुधवार को रेफ्रिजरेटर और वॉशिंग मशीन जैसी इलेक्ट्रिकल वस्तुओं के उत्पादन से जुड़ी प्रोत्साहन योजना (पीएलआई) के तहत दायकिन, पैनासोनिक, सिस्का और हैवेल्स समेत 42 कंपनियों का लाभार्थी के रूप में चयन करने की घोषणा की थी। इन कंपनियों ने 3,898 करोड़ रुपये के निवेश की प्रतिबद्धता जतायी है।

निवेश के लिहाज से 538.70 करोड़ रुपये का सबसे बड़ा प्रस्ताव दुनिया की अग्रणी एयर-कंडीशनर कंपनी दायकिन इंडस्ट्रीज का था।

दायकिन एयर-कंडीशनिंग इंडिया, जापानी कंपनी दायकिन इंडस्ट्रीज की पूर्ण स्वामित्व वाली अनुषंगी है।

कंपनी पीएलआई योजना के तहत आंध्र प्रदेश के श्री सिटी में कम्प्रेसर, हीट एक्सचेंजर, शीट मेटल कलपुर्जों और प्लास्टिक मोल्डिंग कलपुर्जों का निर्माण करेगी। कंपनी वहां 75 एकड़ में एक नयी परियोजना स्थापित कर रही है।

दायकिन इंडिया के चेयरमैन के. जे. जावा ने पीटीआई-भाषा से कहा, "यह निवेश न केवल भारत के लिए है, बल्कि हम बड़े पैमाने पर एक निर्यात बाजार की भी तलाश कर रहे हैं। हालांकि, हम चाहते थे कि यह (पीएलआई) तैयार माल पर भी हो लेकिन यह भी कम नहीं है, यह शुरुआत ही है। सरकार के दृष्टिकोण पर हमारी नजर रही है। यह काफी सकारात्मक है।'

उन्होंने बताया कि पीएलआई योजना के तहत कंपनी का लक्ष्य भारत को अफ्रीका और पश्चिम एशिया के बाजार के लिए उत्पादन का केंद्र बनाना है।

घरेलू एसी कंपनी वोल्टास के क्रॉस फ्लो फैन (सीएफएफ), हीट एक्सचेंजर और प्लास्टिक मोल्डिंग कलपुर्जों के विनिर्माण के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गयी है और अब टाटा समूह की यह कंपनी अपने घरेलू विनिर्माण को मजबूत करने की उम्मीद कर रही है।

कंपनी के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) प्रदीप बक्शी ने कहा, "हम वाघोडिया, पंतनगर और साणंद में स्थित अपने कई विनिर्माण संयंत्रों के माध्यम से भारत के घरेलू विनिर्माण कौशल को मजबूत करने के लिए आशान्वित हैं।"

सरकार द्वारा अस्थायी रूप से चयनित आवेदनों में दायकिन एयरकंडीशनिंग इंडिया (538.7 करोड़ रुपये के प्रतिबद्ध निवेश के साथ), अंबर एंटरप्राइजेज इंडिया लिमिटेड (460.18 करोड़ रुपये), पीजी टेक्नोप्लास्ट (321 करोड़ रुपये), हिंडाल्को इंडस्ट्रीज (539 करोड़ रुपये), मेट्यूब इंडिया (300.21 करोड़ रुपये), और ब्लू स्टार क्लाइमेटेक (156 करोड़ रुपये) सहित अन्य शामिल हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?