लाइव न्यूज़ :

पीएलआई योजना से दूरसंचार, नेटवर्क उत्पादों के पारिस्थितिकी तंत्र को प्रोत्साहन मिलेगा : क्वालकॉम

By भाषा | Updated: December 6, 2020 16:31 IST

Open in App

नयी दिल्ली, छह दिसंबर उत्पादन से जुड़ी प्रोत्साहन (पीएलआई) योजना से देश में दूरसंचार और नेटवर्किंग उपकरणों, कलपुर्जों तथा प्रौद्योगिकी उत्पादों के कुल विनिर्माण पारिस्थितिकी तंत्र को प्रोत्साहन मिलेगा। क्वालकॉम इंडिया और दक्षेस के उपाध्यक्ष एवं अध्यक्ष राजन वगाड़िया ने यह राय जताई है।

वगाड़िया ने पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘पीएलआई योजना लाने के रणनीतिक समय को देखते हुए कहा जा सकता है कि भारत भविष्य के लिए काफी अच्छी स्थिति में होगा।’’

उन्होंने कहा कि भारत एक बड़ी खपत वाला बाजार है। यहां के उपभोक्ता अविश्वसनीय तरीके से प्रौद्योगिकी की जानकारी और उसका इस्तेमाल करने की इच्छा रखते हैं। वगाड़िया ने कहा कि भारत वैश्विक कंपनियों के लिए नवोन्मेषण को आगे बढ़ाने के मंच के रूप में उभर रहा है।

वगाड़िया ने कहा, ‘‘सरकार की पीएलआई योजना एक बड़े उत्प्रेरक के रूप में काम करेगी और इससे वैश्विक कंपनियों को अपनी विनिर्माण और आपूर्ति श्रृंखला को भारत तथा स्थानीय कंपनियों के पास लाने में मदद मिलेगी। इससे ये कंपनियां सिर्फ भारत की मांग ही पूरा नहीं करेंगी, बल्कि अपने उत्पादों का निर्यात भी कर सकेंगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

कारोबारPF Withdrawal: अब एटीएम की तरह निकाल पाएंगे पीएफ का पैसा! जानें क्या हैं नई शर्तें