लाइव न्यूज़ :

सौर ऊर्जा के पीवी मॉड्यूल्स विनिर्माण के लिये 4,500 करोड़ रुपये की पीएलआई योजना को मंजूरी

By भाषा | Updated: April 7, 2021 16:57 IST

Open in App

नयी दिल्ली, सात अप्रैल केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने बुधवार को एकीकृत सौर पीवी मॉड्यूल्स विनिर्माण संयंत्र की दस हजार मेगावाट की नई क्षमता जोड़ने के वास्ते 4,500 करोड़ रुपये की उत्पादन से जुड़ी प्रोत्साहन योजना (पीएलआई) को मंजूरी दे दी।

केन्द्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने मंत्रिमंडल की बैठक में लिये गये इस निर्णय के बारे में जानकारी दी। उन्होंने ‘नेशनल प्रोग्राम आन हाई इफीशियेंसी सोलर पीवी मॉड्यूल्स’ के लिये 4,500 करोड़ रुपये की पीएलआई योजना के बारे में ब्यौरा दिया।

उन्होंने कहा कि मंत्रिमंडल के इस फैसले से एकीकृत सौर पीवी विनिर्माण संयंत्रों में दस हजार मेगावाट क्षमता को जोड़ा जा सकेगा। इसके तहत सौर पीवी विनिर्माण के क्षेत्र में करीब 17,200 करोड़ रुपये का प्रत्यक्ष निवेश होगा।

सरकार का कहना है कि पीएलआई योजना से करीब 30 हजार लोगों को प्रत्यक्ष और 1.2 लाख लोगों को अप्रत्यक्ष रोजगार प्रापत होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

क्रिकेट35 लाख रुपये की घड़ी?, पंजाब किंग्स मालकिन प्रीति जिंटा ने दिखाया जलवा, वीडियो

क्रिकेटVIDEO: "ए डीजे, अंदर आओ यार!", स्टाफ सदस्य पर बरसे रोहित शर्मा जानें क्या है पूरा माजरा

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: दोसर भवन चौक पर डेटोनेटर और जिलेटिन मिलने की खबर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारकृत्रिम बुद्धिमत्ता पर फोकस कीजिए?, हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने कर्मयोगी प्लेटफॉर्म से जुड़ने को कहा, लिखा पत्र

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या