लाइव न्यूज़ :

आईटी हार्डवेयर के लिए 7,000 करोड़ रुपये का पीएलआई काफी कम, 20,000 करोड़ की जरूरत : मैट

By भाषा | Updated: January 31, 2021 17:50 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 31 जनवरी आईटी हार्डवेयर विनिर्माताओं ने सरकार से उत्पादन आधारित प्रोत्साहन (पीएलआई) योजना के तहत 20,000 करोड़ रुपये आवंटित करने की मांग की है। उनका कहना है कि इससे देश में पर्सनल कंप्यूटर, टैबलेट और सर्वर के विनिर्माण को प्रोत्साहन मिलेगा।

उद्योग संगठन सूचना प्रौद्योगिकी विनिर्माता संघ (मैट) ने कहा है कि पीएलआई के तहत 7,000 करोड़ रुपये की राशि वैश्विक खिलाड़ियों को अपनी सुविधाओं को भारत स्थानांतरित करने के लिए पर्याप्त नहीं है।

मैट के सदस्यों में एपल, डेल, एचपी और लेनोवो जैसी कंपनियां शामिल हैं। मैट का कहना है कि सरकार को इस क्षेत्र के समक्ष आने वाली दिक्कतों को दूर करना चाहिए। इनमें निर्यात ढांचे में सुधार शामिल है। इससे पीएलआई योजना के तहत क्षेत्र में वृद्धि को प्रोत्साहन मिलेगा।

मैट के अध्यक्ष नितिन कुनकोलिनकर ने पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘हम पीएलआई योजना के तहत अधिक आवंटन की उम्मीद कर रहे हैं। लैपटॉप, सर्वर आदि के लिए सरकार ने सिर्फ 7,325 करोड़ रुपये का प्रस्ताव किया है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मुझे नहीं लगता कि पीसी के लिए यदि आप चीन या दुनिया अन्य हिस्सों से आपूर्ति स्थानांतरित कर रहे हैं, तो इतने कोष में ऐसा करना संभव नहीं है। यह राशि काफी कम है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?