लाइव न्यूज़ :

गुजरात में बहुमंजिले औद्योगिक एस्टेट बनाने की योजना

By भाषा | Updated: March 3, 2021 20:51 IST

Open in App

गांधीनगर, तीन मार्च गुजरात सरकार राज्य में फैक्टरी लगाने के लिये जमीन की कमी को ध्यान में रखते हुये आने वाले समय में बहुमंजिला औद्योगिक एस्टेट बनाने की योजना पर गौर कर रही है। इसमें एक ही इमारत में कई उद्योगों को जगह दी जा सकेगी।

राज्य के मुख्यमंत्री विजय रुपाणी ने बुधवार को राज्य विधान सभा के चल रहे बजट सत्र के दौरान प्रश्नकाल में यह जानकरी दी। रुपाणी के पास उद्योग मंत्रालय का भी प्रभार है। उन्होंने कहा, ‘‘आने वाले दिनों में जमीन की तंगी हो सकती है। इसको ध्यान में रखते हुये हमने बहुमंजिला औद्योगिक एस्टेट की शुरुआत करने की योजना बनाई है। इसमें औद्योगिक इकाइयों को बहुमंजिला इमारत के एक एक तल पर स्थापित किया जा सकता है।’’

कांग्रेस के विधायक सुनील गामित द्वारा गुजरात औद्योगिकी विकास निगम (जीआईडीसी) द्वारा विकसित औद्योगिक क्षेत्र के बारे में पूछे गये एक सवाल के जवाब में रुपाणी ने सदन को बताया कि जनजातीय बहुल तापी और डांग जिलों में जीआईडीसी ने कोई एस्टेट स्थापित नहीं किया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि विभिन्न कारणा के चलते जीआईडीसी एस्टेट हर जगह नहीं बनाया जा सकता है। रुपाणी के तरफ से राजय के ऊर्जा मंत्री सौरभ पटेल ने सदन को सूचित किया कि तापी और डांग में जीआईडीसी एस्टेट सथापित करने इसलिये संभव नहीं है कि वहां उपयुक्त भूखंड उपलब्ध नहीं है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी ने छीनी केकेआर से जीत, पहली IPL फिफ्टी जड़कर एलएसजी को 3 विकेट से जिताया मैच

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी की शानदार हीरोइक्स ने रोमांचक आखिरी ओवर के मुकाबले में KKR से मैच छीनी

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

कारोबारबरसात और ओलावृष्टि से 2 करोड़ किसान प्रभावित?, आपदाग्रस्त घोषित करने की तैयारी कर रही योगी सरकार

कारोबारDisney Layoffs: आर्थिक अनिश्चितता के बीच डिज़्नी 1,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की तैयारी में

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार