लाइव न्यूज़ :

पिंक बॉलवॉर्म हमला: पंजाब में प्रभावित कपास उत्पादकों के लिए 416 करोड़ रुपये का मुआवजा

By भाषा | Updated: October 30, 2021 20:17 IST

Open in App

चंडीगढ़, 30 अक्टूबर पंजाब सरकार ने शनिवार को कपास उत्पादकों को पिंक बॉलवर्म कीट के हमले के कारण उनकी फसल के नुकसान की भरपाई के लिए 416 करोड़ रुपये से अधिक की राशि जारी करने की घोषणा की।

पिंक बॉलवॉर्म के हमले से मनसा, संगरूर, बठिंडा, श्री मुक्तसर साहिब और बरनाला जिलों में कपास की फसल को व्यापक नुकसान हुआ था।

राजस्व एवं पुनर्वास मंत्री अरुणा चौधरी ने कहा कि प्रभावित किसानों को मुआवजा देने के लिए सरकार 416 करोड़ रुपये की राशि जारी कर रही है.

इस राशि में से 10 प्रतिशत कपास बीनने वाले श्रमिकों को राहत के रूप में दी जाएगी। मुआवजे की राशि दिवाली से पहले उपायुक्तों के खातों में स्थानांतरित कर दी जाएगी और संबंधित जिला प्रशासन सीधे किसानों के बैंक खातों में इस राशि को हस्तांतरित करेंगे।

चौधरी ने कृषि मंत्री रणदीप सिंह नाभा के साथ यहां मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य सरकार किसानों के साथ मजबूती से खड़ी है और उनके कल्याण के लिए हर कदम उठाया जाएगा।

कैबिनेट मंत्रियों ने मुआवजे के बंटवारे की जानकारी देते हुए कहा कि कुल 7.51 लाख एकड़ कपास की फसल में से 4 लाख एकड़ को पिंक बॉलवर्म से नुकसान पहुंचा है।

उन्होंने कहा कि 26 से 32 प्रतिशत तक के नुकसान के लिए 2,000 रुपये प्रति एकड़ की दर से मुआवजे का भुगतान किया जा रहा है; 33 से 75 प्रतिशत नुकसान के लिए 5,400 रुपये प्रति एकड़; और 76 से 100 प्रतिशत नुकसान के लिए 12,000 रुपये प्रति एकड़ का भुगतान किया जा रहा है जो अब तक की सबसे अधिक राशि है।

पहले किसानों को 8,000 रुपये प्रति एकड़ और बीनने वालों को फसल खराब होने पर नुकसान के पांच प्रतिशत का भुगतान किया जा रहा था।

हाल ही में हुई बारिश और ओलावृष्टि से फसलों को हुए नुकसान के बारे में पूछे जाने पर चौधरी ने कहा कि फसल के नुकसान के आकलन के लिए गिरदावरी के आदेश जारी कर दिए गए हैं।

उपायुक्तों से रिपोर्ट मिलते ही प्रभावित उत्पादकों को मुआवजा देने की कार्रवाई की जाएगी।

उपायुक्तों को एक सप्ताह के भीतर फसल क्षति की रिपोर्ट भेजने का निर्देश दिया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?