लाइव न्यूज़ :

पियाजियो की भारतीय इकाई ने चेन्नई में पहला इलेक्ट्रिक वाहन बिक्री केंद्र खोला

By भाषा | Updated: September 25, 2021 15:52 IST

Open in App

मुंबई, 25 सितंबर इटली-मुख्यालय वाली पियाजियो समूह की भारतीय सहायक कंपनी पियाजियो वेहिकल्स प्राइवेट लिमिटेड ने चेन्नई में अपना पहला ईवी (बिजलीचालित वाहन) बिक्री केन्द्र स्थापित किया है, जो तमिलनाडु में अपनी तरह की पहला केन्द्र है। कंपनी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

कंपनी ने कहा कि तमिलनाडु के चिकित्सा और परिवार कल्याण मंत्री एम ए सुब्रमण्यम द्वारा इस ईवी बिक्री केन्द्र का उद्घाटन किया गया। यह ईवी शोरूम ग्राहकों को पियाजियो के इलेक्ट्रिक वाहनों की पूरी श्रृंखला तक पहुंच सुनिश्चित करेगा।

पियाजियो इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के ईवीपी और वाणिज्यिक वाहन व्यवसाय के प्रमुख, साजू नायर ने कहा, "हम तमिलनाडु के चेन्नई में अपना पहला विशिष्ट ईवी शोरूम खोलकर खुश हैं। चेन्नई एक बड़ा महानगर और प्रमुख व्यापार केंद्र है। यहां का अंतर-शहर परिवहन व्यवसाय प्रमुख आर्थिक उत्प्रेरकों में से है।"

नायर ने कहा कि चेन्नई के बाद कंपनी तमिलनाडु के कई अन्य बाजारों में अपनी ईवी उपस्थिति का विस्तार करना चाहती है।

पियाजियो ने हाल ही में मालवहन (कार्गो) और यात्री वाहन दोनों ही खंड में फिक्स बैटरी वाले ईवी की अपनी एफएक्स श्रृंखला की पेशकश की थी।

ये नए उत्पाद चेन्नई के नए बिक्री केन्द्र पर उपलब्ध होंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वईरान ने US के साथ हुए सीज़फ़ायर समझौते के तहत स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ से जहाज़ों के गुज़रने की सीमा रोज़ाना 15 जहाज़ों तक तय की

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

क्रिकेटKKR vs LSG: विवादित कैच, बाउंड्री रोप से दिग्विजय राठी का पैर छूने के बावजूद फिन एलन को दिया गया आउट, WATCH

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारबरसात और ओलावृष्टि से 2 करोड़ किसान प्रभावित?, आपदाग्रस्त घोषित करने की तैयारी कर रही योगी सरकार

कारोबारDisney Layoffs: आर्थिक अनिश्चितता के बीच डिज़्नी 1,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की तैयारी में

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: एक क्लिक से जानें पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट, चेक करें अपने शहर के दाम