पियाजियो व्हीकल्स ने अपने दोपहिया डीलरशिप को फिर से खोला

By भाषा | Updated: June 24, 2021 17:45 IST2021-06-24T17:45:02+5:302021-06-24T17:45:02+5:30

Piaggio Vehicles reopens its two wheeler dealership | पियाजियो व्हीकल्स ने अपने दोपहिया डीलरशिप को फिर से खोला

पियाजियो व्हीकल्स ने अपने दोपहिया डीलरशिप को फिर से खोला

मुंबई 24 जून छोटे वाणिज्यिक वाहन बनाने वाली कंपनी पियाजियो व्हीकल्स ने बृहस्पतिवार को देशभर में अपने दोपहिया डीलरशिप को फिर से खोलने की घोषणा की।

कंपनी ने अप्रैल और मध्य मई में कोविड-19 की दूसरी लहर के कारण अपने संचालन को रोक दिया था।

पिआजियो कमिर्शयल व्हीकल्स प्राइवेट लि. (पीवीपीएल) एक बयान में कहा कि डीलरशिप को फिर से खोलने का निर्णय, प्रशासन द्वारा लॉकडाउन हटाने के निर्देशों के बाद किया गया है।

पियाजियो इंडिया के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक डिएगो ग्रेफी ने कहा, “हम अपने डीलरों के साथ मिलकर कोविड-19 की दूसरी लहर से निपटने की दिशा में काम कर रहे हैं। ग्राहकों की चिंताओं को ध्यान में रखते हुए हम लॉकडाउन के दौरान समाप्त होने वाली मूल उपकरण वारंटी और मुफ्त सेवाओं की अवधि को भी बढ़ा रहे हैं।”

उन्होंने कहा कि पियाजियो डीलरशिप अब लॉकडाउन खोलने के दिशा-निर्देशों के अनुसार सावधानी के साथ सभी वाहन बिक्री और सेवा आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए तैयार है।

पीवीपीएल इटली की वाहन कंपनी पिआजियो ग्रुप की पूर्ण अनुषंगी इकाई है। जो भारत में प्रसिद्ध वेस्पा और अप्रीला स्कूटर के अलावा छोटे वाणिज्यिक वाहन बनाती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Piaggio Vehicles reopens its two wheeler dealership

कारोबार से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे