लाइव न्यूज़ :

पियाजियो इंडिया ने अप्रीलिया एसएक्सआर 160 पेश किया, कीमत 1.26 लाख रुपये

By भाषा | Updated: December 23, 2020 14:57 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 23 दिसंबर पियाजियो इंडिया ने बुधवार को अपने प्रीमियम स्कूटर अप्रीलिया एसएक्सआर 160 की पेशकश की, जिसकी शो रूम कीमत 1.26 लाख रुपये है।

कंपनी ने एक बयान में कहा कि पूरे भारत में डीलरशिप के जरिए 5,000 रुपये की शुरुआती राशि के साथ इस स्कूटर की बुकिंग कराई जा सकती है। इसके अलावा कंपनी की वेबसाइट पर ऑनलाइन बुकिंग का विकल्प भी दिया गया है।

कंपनी ने बताया कि इस स्कूटर में सिंगल-सिलेंडर 4-स्ट्रोक इंजन है, जो 7100 आरपीएम पर 11 पीएस की अधिकतम शक्ति पैदा करता है। इस स्कूटर के ईंधन टैंक की क्षमता सात लीटर है।

पियाजियो इंडिया के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक डिएगो ग्रैफी ने कहा इस स्कूटर को इटली में डिजाइन किया गया है और ये शानदार शैली, बेहतरीन प्रदर्शन और सुकून का प्रतीक है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठRashifal 10 April 2026: आज इन 5 राशिवालों की बढ़ेगी आय, निजी जीवन में भी होगा सुधार

विश्वअमेरिका-इजराइल और ईरानः युद्धविराम पर खतरा मंडराने से भरोसा टूटा?

भारतआरएसएस-भाजपाः लगातार बढ़ते पेड़ पर अनगिनत फल लगे हैं?

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी ने छीनी केकेआर से जीत, पहली IPL फिफ्टी जड़कर एलएसजी को 3 विकेट से जिताया मैच

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी की शानदार हीरोइक्स ने रोमांचक आखिरी ओवर के मुकाबले में KKR से मैच छीनी

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

कारोबारबरसात और ओलावृष्टि से 2 करोड़ किसान प्रभावित?, आपदाग्रस्त घोषित करने की तैयारी कर रही योगी सरकार

कारोबारDisney Layoffs: आर्थिक अनिश्चितता के बीच डिज़्नी 1,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की तैयारी में

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार