लाइव न्यूज़ :

फोनपे कर्मचारियों से 135 करोड़ रुपये के इसॉप वापस खरीदेगी

By भाषा | Updated: November 19, 2021 15:40 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 19 नवंबर डिजिटल भुगतान कंपनी फोनपे ने 135 करोड़ रुपये के कर्मचारी शेयर विकल्प (ईसॉप) की पुनर्खरीद की घोषणा की है।

कंपनी ने शुक्रवार को एक बयान में कहा कि पुनर्खरीद का विकल्प कर्मचारियों को वरिष्ठता के आधार पर तीन स्तरीय मॉडल के तहत अमल में लाया जाएगा।

कंपनी के संस्थापक पुनर्खरीद में भाग नहीं लेंगे जबकि शीर्ष नेतृत्व अपने निहित शेयरों का 10 प्रतिशत तक बेच सकता है। वहीं अन्य मौजूदा कर्मचारी अपने शेयरों का 25 प्रतिशत तक बेच सकते हैं।

फोनपे के मानव संसाधन प्रमुख मनमीत संधू ने कहा, "हमने पिछले वर्ष दिसंबर में अपने सभी कर्मचारियों के लिए इसॉप योजना शुरू की थी और अपने 00 प्रतिशत कर्मचारियों को इस योजना के तहत शेयर जारी किए थे। इस अवधि को अगले महीने पूरा एक साल हो जाएगा, इसलिए यह सभी को कुछ तरलता प्रदान करने का एक अच्छा समय है।"

वर्तमान में कंपनी के कर्मचारियों की संख्या 2,500 है। फोनपे ने पिछले वर्ष दिसंबर में अपने सभी 2,200 कर्मचारियों को 1,500 करोड़ रुपये के ईसॉप जारी किये थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टMP Crime: पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की कराई हत्या, अपराध को लूटपाट का रूप देने की नाकाम कोशिश की

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

क्राइम अलर्टपटना पुलिसः 'प्लेबॉय' बनना है?, विक्की कुमार, शुभम राज और गुलशन कुमार अरेस्ट,  11 मोबाइल और लैपटॉप बरामद, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और केरल में 9 को लूटा

क्रिकेटक्या नेटफ्लिक्स सीरीज़ या फ़िल्म में दिखेंगे रोहित शर्मा? आईपीएल के बीच हिटमैन की इंस्टाग्राम स्टोरी ने दिया हिंट

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारबरसात और ओलावृष्टि से 2 करोड़ किसान प्रभावित?, आपदाग्रस्त घोषित करने की तैयारी कर रही योगी सरकार

कारोबारDisney Layoffs: आर्थिक अनिश्चितता के बीच डिज़्नी 1,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की तैयारी में

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: एक क्लिक से जानें पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट, चेक करें अपने शहर के दाम