लाइव न्यूज़ :

फोनपे कर्मचारियों से 135 करोड़ रुपये के इसॉप वापस खरीदेगी

By भाषा | Updated: November 19, 2021 16:59 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 19 नवंबर डिजिटल भुगतान कंपनी फोनपे ने 135 करोड़ रुपये के कर्मचारी शेयर विकल्प (ईसॉप) की पुनर्खरीद की घोषणा की है।

कंपनी ने शुक्रवार को एक बयान में कहा कि पुनर्खरीद का विकल्प कर्मचारियों को वरिष्ठता के आधार पर तीन स्तरीय मॉडल के तहत अमल में लाया जाएगा।

कंपनी के संस्थापक पुनर्खरीद में भाग नहीं लेंगे जबकि शीर्ष नेतृत्व अपने निहित शेयरों का 10 प्रतिशत तक बेच सकता है। वहीं अन्य मौजूदा कर्मचारी अपने शेयरों का 25 प्रतिशत तक बेच सकते हैं।

फोनपे के मानव संसाधन प्रमुख मनमीत संधू ने कहा, "हमने पिछले वर्ष दिसंबर में अपने सभी कर्मचारियों के लिए इसॉप योजना शुरू की थी और अपने 100 प्रतिशत कर्मचारियों को इस योजना के तहत शेयर जारी किए थे। इस अवधि को अगले महीने पूरा एक साल हो जाएगा, इसलिए यह सभी को कुछ तरलता प्रदान करने का एक अच्छा समय है।"

वर्तमान में कंपनी के कर्मचारियों की संख्या 2,500 है। फोनपे ने पिछले वर्ष दिसंबर में अपने सभी 2,200 कर्मचारियों को 1,500 करोड़ रुपये के ईसॉप जारी किये थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?