लाइव न्यूज़ :

पीएचडीसीसीआई ने 2027 तक 750 अरब डॉलर के निर्यात लक्ष्य के लिए 75 उत्पादों की पहचान की

By भाषा | Updated: September 12, 2021 13:39 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 12 सितंबर उद्योग मंडल पीएचडीसीसीआई ने नौ क्षेत्रों के ऐसे 75 संभावित उत्पादों की पहचान की है जिनके जरिये भारत 2027 तक 750 अरब डॉलर का निर्यात लक्ष्य हासिल कर सकता है। इन क्षेत्रों में कृषि और खनिज शामिल हैं। इसके अलावा उद्योग मंडल ने इन उत्पादों के लिए अमेरिका और यूरोप सहित कई बाजारों की भी पहचान की है।

पीएचडीसीसीआई के अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने कहा कि 2027 तक 750 अरब डॉलर के वस्तुओं के निर्यात के लक्ष्य को हासिल करने के लिए अमेरिका, कनाडा, जर्मनी, फ्रांस, ब्रिटेन, जापान, संयुक्त अरब अमीरात (यूएई), चीन, मेक्सिको तथा ऑस्ट्रेलिया जैसे बाजारों पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है।

उद्योग मंडल की रिपोर्ट के अनुसार, 75 संभावित उत्पादों में मछली, कपास, अयस्क, खनिज ईंधन, रसायन, रबड़, कपड़ा, जूते-चप्पल, लौह एवं इस्पात, बॉयलर, इलेक्ट्रिक मशीनरी, वाहन, विमान, फर्नीचर, खिलौने और खेल का सामान शामिल है।

फिलहाल इन 75 संभावित उत्पादों का देश के निर्यात में योगदान 127 अरब डॉलर का है। यह कुल निर्यात का करीब 46 प्रतिशत है। वैश्विक स्तर पर इन 75 उत्पादों का कुल वैश्विक निर्यात में 75 प्रतिशत हिस्सा है। वहीं भारत का इन 75 उत्पादों में हिस्सा मात्र 3.6 प्रतिशत का है।

उद्योग मंडल ने जिन 75 बाजारों की पहचान की है उनमें रूस, बांग्लादेश, वियतनाम, नेपाल, ब्राजील, पोलैंड, इटली और थाइलैंड शामिल हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

क्रिकेट2015 में 5, 2024 में 4 और 2026 में लगातार 3 जीत से शुरुआत?, आईपीएल सीजन में तीसरी बार आरआर ने किया आगाज?

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठVaisakhi 2026: बैसाखी के दिन का महत्व बताते 5 रोचक तथ्य, सिर्फ फसलों का त्योहार नहीं बल्कि इतिहास है खास; जानें

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?