लाइव न्यूज़ :

भारत बांड ईटीएफ का तीसरा चरण तीन दिसंबर से, 5,000 करोड़ रुपये जुटाने का लक्ष्य

By भाषा | Updated: December 1, 2021 17:39 IST

Open in App

नयी दिल्ली, एक दिसंबर भारत बांड एक्सचेंज ट्रेडेड फंड (ईटीएफ) का तीसरा चरण तीन दिसंबर को खुलेगा। एडलवाइस एसेट मैनेजमेंट ने बुधवार को यह जानकारी देते हुए कहा कि भारत बांड ईटीएफ के तीसरे चरण के तहत सरकार केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र उपक्रमों की वृद्धि की योजना के वित्तपोषण के लिए 5,000 करोड़ रुपये जुटा सकती है।

नयी कोष पेशकश (एनएफओ) तीन दिसंबर को खुलकर नौ दिसंबर को बंद होगी। नयी श्रृंखला 15 अप्रैल, 2032 को परिपक्व होगी।

एनएफओ का मूल आकार 1,000 करोड़ रुपये होगा। इसमें खुला ग्री शू विकल्प भी होगा। ग्री शू विकल्प करीब 4,000 करोड़ रुपये का रहेगा। यानी सरकार भारत बांड ईटीएफ के तीसरे चरण के तहत 5,000 करोड़ रुपये जुटा सकेगी।

भारत बांड ईटीएफ का प्रबंधन एडलवाइस म्यूचुअल फंड करती है। इसके प्रबंधन के तहत 36,359 करोड़ रुपये की संपत्तियां हैं।

यह एक्सचेंज ट्रेडेड फंड (ईटीएफ) सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों के बांड में निवेश करता है।

यह ईटीएफ फिलहाल ‘एएए’ रेटिंग वाले सार्वजनिक क्षेत्र के बांड में ही निवेश करता है।

भारत बांड ईटीएफ की दूसरी किस्त को जुलाई, 2020 में पेश किया गया था और इसे तीन गुना से अधिक का अभिदान मिला था। इसके जरिये 11,000 करोड़ रुपये जुटाए गए थे। दिसंबर, 2019 में इसके पहले चरण में 12,400 करोड़ रुपये की राशि जुटाई गई थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?