लाइव न्यूज़ :

भारत बांड ईटीएफ का तीसरा चरण तीन दिसंबर से, 10,000 करोड़ रुपये जुटाने का लक्ष्य

By भाषा | Updated: November 15, 2021 21:14 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 15 नवंबर भारत बांड ईटीएफ का तीसरी चरण तीन दिसंबर को खुलेगा। सरकार का इरादा इसके जरिये 10,000 करोड़ रुपये जुटाने का है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी ने कहा कि यह अभिदान (सदस्यता) नौ दिसंबर को बंद हो जाएगा। इसके अलावा, निर्गम का मूल आकार ‘मुक्त ग्रीन शू विकल्प’ के साथ 1,000 करोड़ रुपये का होगा।

भारत बांड ईटीएफ एक एक्सचेंज ट्रेडेड कोष है जो सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों के बांड में निवेश करता है। मौजूदा समय में ईटीएफ केवल सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों के 'एएए' रेटिंग वाले बांड में निवेश करता है। एडलवाइस एसेट मैनेजमेंट इस योजना की कोष प्रबंधक है। योजना सूचना दस्तावेज (एसआईडी) पहले ही पूंजी बाजार नियामक भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) के पास दाखिल किया जा चुका है।

इससे पहले भारत बांड ईटीएफ का पहला चरण दिसंबर, 2019 और दूसरा चरण जुलाई, 2020 में सफलतापूर्वक संपन्न हो चुका है।

भारत बांड ईटीएफ के दूसरे चरण में लगभग 11,000 करोड़ रुपये और पहले चरण में 12,400 करोड़ रुपये जुटाए गए थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी ने छीनी केकेआर से जीत, पहली IPL फिफ्टी जड़कर एलएसजी को 3 विकेट से जिताया मैच

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी की शानदार हीरोइक्स ने रोमांचक आखिरी ओवर के मुकाबले में KKR से मैच छीनी

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

कारोबारबरसात और ओलावृष्टि से 2 करोड़ किसान प्रभावित?, आपदाग्रस्त घोषित करने की तैयारी कर रही योगी सरकार

कारोबारDisney Layoffs: आर्थिक अनिश्चितता के बीच डिज़्नी 1,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की तैयारी में

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार