लाइव न्यूज़ :

पीजीसीआईएल ने सीएसआर के तहत कश्मीर के 10 सैनिक विद्यालयों को उन्नत बनाया

By भाषा | Updated: September 27, 2021 21:07 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 27 सितंबर सार्वजनिक क्षेत्र की पावर ग्रिड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (पीजीसीआईएल) ने सोमवार को कश्मीर के उरी में दस सेना सद्भावना विद्यालयों (एजीएस) को उन्नत और डिजिटलीकृत बनाकर समर्पित किया।

इन विद्यालयों की कक्षाओं को पावरग्रिड की कॉरपोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) पहल के तहत उन्नत और डिजिटलीकृत किया गया है।

इस समारोह में जीओसी 15 कोर के लेफ्टिनेंट जनरल डी पी पांडे, पावरग्रिड उत्तरी क्षेत्र- II के कार्यकारी निदेशक कैलाश राठौर और पीजीसीआईएल तथा भारतीय सेना के अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

पीजीसीआईएल ने दस सेना सद्भावना विद्यालयों को उन्नत बनाने के लिए भारतीय सेना को 3.09 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता दी है।

इन विद्यालयों में एजीएस-बोनियार (बारामुला), एजीएस-हाजीनार (कुपवाड़ा), एजीएस-वायने (बांदीपोरा), एजीएस-चंडीगाम (कुपवाड़ा), एजीएस-बडकोट (कुपवाड़ा), एजीएस-सोपोर (बारामुला), एजीएस-क्रुसान (कुपवाड़ा), एजीएस-बेहिबाग (कुलगाम), एजीएस-ऐशमुकम (अनंतनाग) और एजीएस-वुजूर (अनंतनाग) शामिल हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वईरान ने US के साथ हुए सीज़फ़ायर समझौते के तहत स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ से जहाज़ों के गुज़रने की सीमा रोज़ाना 15 जहाज़ों तक तय की

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

क्रिकेटKKR vs LSG: विवादित कैच, बाउंड्री रोप से दिग्विजय राठी का पैर छूने के बावजूद फिन एलन को दिया गया आउट, WATCH

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारबरसात और ओलावृष्टि से 2 करोड़ किसान प्रभावित?, आपदाग्रस्त घोषित करने की तैयारी कर रही योगी सरकार

कारोबारDisney Layoffs: आर्थिक अनिश्चितता के बीच डिज़्नी 1,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की तैयारी में

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: एक क्लिक से जानें पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट, चेक करें अपने शहर के दाम