लाइव न्यूज़ :

पीजीसीआईएल ने ताउकते चक्रवात के बाद दीव में बिजली की आपूर्ति बहाल की

By भाषा | Updated: May 30, 2021 19:09 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 30 मई पावर ग्रिड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (पीजीसीआईएल) ने रविवार को कहा कि उसने ताउकते चक्रवात से प्रभावित हुए दीव में बिजली की आपूर्ति बहाल कर दी है। दीव ताउकते से सबसे बुरी तरह प्रभावित हुए क्षेत्रों में से एक है।

विद्युत मंत्रालय की अधीनस्थ इकाई पीजीसीआईएल को दीव में बिजली पहुंचाने वाली वाली 220 किलोवोल्ट (केवी) की तिम्बडी-धोकाद्वा और सावरकुंडला-धोकाद्वा ट्रांसमिशन लाइन बहाल करने का काम सौंपा गया था। यह ट्रांसमिशन लाइन ताउकते चक्रवात से बुरी तरह प्रभावित हुई थी।

एक बयान में कहा गया कि पीजीसीआईएल ने बिजली की आपूर्ति बहाल करने के लिए युद्ध स्तर पर काम किया। उसके करीब 600 कर्मचारियों की एक टीम बिजली की आपूर्ति जल्द बहाल करने के लिए लगातार काम करती रही।

ताउकते की वजह से केंद्रशासित क्षेत्र दादरा-नागर हवेली और दमन-दीव के दीव में बिजली के करीब 33 टावर गिर गए थे और अन्य क्षति हुई थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?