लाइव न्यूज़ :

पीजीसीआईएल को दूरसंचार, डिजिटल प्रौद्योगिकी व्यवसाय के लिए सीईआरसी की मंजूरी मिली

By भाषा | Updated: July 14, 2021 14:12 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 14 जूलाई केंद्रीय बिजली नियामक आयोग (सीईआरसी) ने भारत सरकार द्वारा संचालित पावर ग्रिड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (पीजीसीआईएल) द्वारा दूरसंचार और डिजिटल प्रौद्योगिकी कारोबार करने के लिए एक पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी गठित करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है।

सीईआरसी के 10 जुलाई 2021 के आदेश में कहा गया, ‘‘हम याचिकाकर्ता (पीजीसीआईएल) द्वारा दूरसंचार और डिजिटल प्रौद्योगिकी व्यवसाय शुरू करने के लिए पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी के गठन को मंजूरी देते हैं... इस शर्त के साथ कि याचिकाकर्ता लाइसेंसधारी द्वारा ऐसी पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी के पास पारेषण लाइसेंस या डीम्ड पारेषण लाइसेंस नहीं होगा।’’

सीईआरसी ने अपने आदेश में कहा कि इसके अलावा पीजीसीआईएल सभी दीर्घकालिक पारेषण ग्राहकों को किसी भी अतिरिक्त लागत या सहायक कंपनी के गठन के कारण हुए नुकसान की क्षतिपूर्ति करेगा।

पीजीसीआईएल मुख्य रूप से बिजली पारेषण व्यवसाय में है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टMP Crime: पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की कराई हत्या, अपराध को लूटपाट का रूप देने की नाकाम कोशिश की

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

क्राइम अलर्टपटना पुलिसः 'प्लेबॉय' बनना है?, विक्की कुमार, शुभम राज और गुलशन कुमार अरेस्ट,  11 मोबाइल और लैपटॉप बरामद, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और केरल में 9 को लूटा

क्रिकेटक्या नेटफ्लिक्स सीरीज़ या फ़िल्म में दिखेंगे रोहित शर्मा? आईपीएल के बीच हिटमैन की इंस्टाग्राम स्टोरी ने दिया हिंट

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारबरसात और ओलावृष्टि से 2 करोड़ किसान प्रभावित?, आपदाग्रस्त घोषित करने की तैयारी कर रही योगी सरकार

कारोबारDisney Layoffs: आर्थिक अनिश्चितता के बीच डिज़्नी 1,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की तैयारी में

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: एक क्लिक से जानें पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट, चेक करें अपने शहर के दाम