लाइव न्यूज़ :

पीएफआरडीए ने टाटा एसेट, मैक्स लाइफ को पेंशन निधि स्थापित करने की मंजूरी दी

By भाषा | Updated: October 1, 2021 16:06 IST

Open in App

नयी दिल्ली, एक अक्टूबर पेंशन नियामक पीएफआरडीए के अध्यक्ष सुप्रतिम बंद्योपाध्याय ने शुक्रवार को कहा कि टाटा एसेट मैनेजमेंट और मैक्स लाइफ इंश्योरेंस कंपनी को पेंशन निधि प्रबंधक बनाने के लिए हाल ही में मंजूरी दी गयी है।

उन्होंने राष्ट्रीय पेंशन योजना (एनपीएस) दिवस पर संवाददाताओं को संबोधित करते हुए कहा, "हमें दो (प्रस्ताव) मिले थे ... हमारे बोर्ड ने दोनों को मंजूरी दे दी है। उन्हें अपनी पेंशन निधि स्थापित करने में लगभग छह महीने लगेंगे। इनमें से एक कोष टाटा एएमसी द्वारा प्रवर्तित है, इसलिए वह म्यूचुअल फंड क्षेत्र से आ रहा है, वहीं दूसरा मैक्स लाइफ इंश्योरेंस द्वारा प्रवर्तित होगा जो जीवन बीमा क्षेत्र की एक प्रमुख कंपनी है।"

पेंशन कोष विनियामक एवं विकास प्राधिकरण (पीएफआरडीए) ने जुलाई में पेंशन निधि प्रबंधकों का ‘सदा सुलभ’ आधार पर पंजीकरण शुरू किया था।

बंद्योपाध्याय ने कहा कि अगले साल नियामक वित्त वर्ष के शुरुआती महीनों में सदा सुलभ व्यवस्था के आधार पर पंजीकरण शुरू करेगा।

इस समय एलआईसी पेंशन फंड लिमिटेड, एसबीआई पेंशन फंड्स प्राइवेट लिमिटेड और यूटीआई रिटायरमेंट सॉल्यूशंस लिमिटेड सहित सात पेंशन निधि प्रबंधक हैं। ये तीनों सरकारी क्षेत्र की कंपनियां हैं।

इन तीनों के अलावा पेंशन निधि प्रबंधकों में एचडीएफसी पेंशन मैनेजमेंट कंपनी लिमिटेड, आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल पेंशन फंड मैनेजमेंट कंपनी लिमिटेड, कोटक महिंद्रा पेंशन फंड लिमिटेड और आदित्य बिड़ला सन लाइफ पेंशन मैनेजमेंट लिमिटेड शामिल हैं।

बंद्योपाध्याय ने कहा कि एक्सिस बैंक समर्थित एक्सिस म्यूचुअल फंड भी पेंशन निधि स्थापित करने के उद्देश्य से जरूरी मंजूरी हासिल करने के लिए संबंधित नियामकों के साथ बातचीत कर रहा है।

उन्होंने कहा, "एक्सिस बैंक को उम्मीद है कि अगले 15-20 दिनों में यह नियामकीय मंजूरी मिल जाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?