फाइजर, मॉडर्ना को कोविड टीके के महत्वपूर्ण अवयव की आपूर्ति करेगी वीएवी

By भाषा | Updated: April 21, 2021 23:09 IST2021-04-21T23:09:37+5:302021-04-21T23:09:37+5:30

Pfizer to supply vital components of Kovid vaccine to Moderna | फाइजर, मॉडर्ना को कोविड टीके के महत्वपूर्ण अवयव की आपूर्ति करेगी वीएवी

फाइजर, मॉडर्ना को कोविड टीके के महत्वपूर्ण अवयव की आपूर्ति करेगी वीएवी

मुंबई, 21 अप्रैल बायोफार्मा कंपनी वीएवी लाइफसाइंसेज ने फॉस्पोलिपिड्स की आपूर्ति के लिए करार किया है। यह एमआरएनए आधारित कोविड-19 के विनिर्माण में काम आने वाला महत्वपूर्ण इंग्रिडिएंट (अवयव) है।

वीएवी ने अमेरिका की ठेके पर विकास और विनिर्माण करने वाली कंपनी से यह करार किया है। यह कंपनी फाइजर-बायोन्टेक और मॉडर्ना जैसी बहुराष्ट्रीय कंपनियों के लिए टीके बनाती है।

मुंबई की कंपनी वीएवी लाइफसाइंसेज इस महत्चपूर्ण इंग्रिडिएंट के साथ कोविड-19 वैक्सीन आपूर्ति श्रृंखला में एकमात्र घरेलू कंपनी है। यह वैश्विक एमआरएनए आधारित वैक्सीन आपूर्ति श्रृंखला में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है। इस करार का क्रियान्वन वह अपनी अनुषंगी वीएवी लिपिड्स के जरिये करेगी। वीएवी लिपिड्स ने अमेरिका की अनुबंध पर विकास और विनिर्माण करने वाली कंपनी से करार किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Pfizer to supply vital components of Kovid vaccine to Moderna

कारोबार से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे