लाइव न्यूज़ :

पीएफसी बॉंड इश्यू के जरिये 10,000 करोड़ रुपये जुटायेगी

By भाषा | Updated: January 12, 2021 20:08 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 12 जनवरी पॉवर फाइनेंस कार्पोरेशन लिमिटेड (पीएफसी) दो किस्तों में दस हजार करोड़ रुपये जुटायेगी। यह बिजली क्षेत्र के लिए कर्ज देने वाली देश की सबसे बड़ी कंपनी है।

कंपनी के दस्तावेज के मुताबिक पांच हजार करोड़ रुपये की पहली किस्त आवेदन के लिये 15 जनवरी को खुलेगी और 29 जनवरी को बंद होगी।

पीएफसी ने इससे पहले खुदरा निवेशकों को कर मुक्त सुविधा वाले अवसंरचना बांड जारी किये थे। यह पहला मौका है जब कंपनी व्यक्तिगत खरीदारों को कर योग्य बॉंड जारी कर रही है।

पीएफसी ने कहा कि बॉंड इश्यू से प्राप्त होने वाली राशि को कंपनी आगे कर्ज देने, वित्त पोषण उपलब्ध कराने अथवा मौजूदा रिणग्रस्तता के पुनर्वित के लिये इस्तेमाल करेगी। इसके साथ ही कंपनी की मौजूदा उधारी, उसके ब्याज के भुगतान, समय से पहले किये जाने वाले भुगतान तथा कंपनी के सामान्य कार्यों में भी इसका इस्तेमाल किया जायेगा।

बांड से जुटाई जाने वाली कम से कम 75 प्रतिशत राशि आगे कर्ज देने या फिर मौजूदा कर्ज के पुनर्वित के लिये किये जाने की संभावना है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

क्रिकेट35 लाख रुपये की घड़ी?, पंजाब किंग्स मालकिन प्रीति जिंटा ने दिखाया जलवा, वीडियो

क्रिकेटVIDEO: "ए डीजे, अंदर आओ यार!", स्टाफ सदस्य पर बरसे रोहित शर्मा जानें क्या है पूरा माजरा

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: दोसर भवन चौक पर डेटोनेटर और जिलेटिन मिलने की खबर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारकृत्रिम बुद्धिमत्ता पर फोकस कीजिए?, हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने कर्मयोगी प्लेटफॉर्म से जुड़ने को कहा, लिखा पत्र

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या