लाइव न्यूज़ :

पीएफसी का सितंबर तिमाही में शुद्ध लाभ 17 प्रतिशत बढ़कर 5,023 करोड़ रु रहा

By भाषा | Updated: November 11, 2021 17:57 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 11 नवंबर सरकार के स्वामित्व वाली पावर फाइनेंस कॉरपोरेशन (पीएफसी) का चालू वित्त वर्ष की जुलाई-सितंबर तिमाही में एकीकृत शुद्ध लाभ 17 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 5,023.42 करोड़ रुपये रहा। लाभ में वृद्धि मुख्य रूप से राजस्व बढ़ने की वजह से हुई।

कंपनी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

कंपनी ने शेयर बाजार को दी गयी सूचना में कहा कि वित्त वर्ष 2020-21 की समान तिमाही में उसका एकीकृत शुद्ध लाभ 4,289.74 करोड़ रुपये था।

वित्त वर्ष 2021-22 की सितंबर तिमाही में कंपनी की कुल आय एक साल पहले की समान तिमाही के 18,171.41 करोड़ रुपये से बढ़कर 19,282.60 करोड़ रुपये हो गयी।

संकटग्रस्त आस्तियों के समाधान के कारण कंपनी का एकीकृत शुद्ध एनपीए (गैर निष्पादित आस्तियां) पिछले वित्त वर्ष की पहली छमाही के 2.60 प्रतिशत से घटकर चालू वित्त वर्ष की पहली छमाही में 1.72 प्रतिशत हो गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 89 लोग की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद ईरान में तेल रिफाइनरी पर हमला, तेहरान ने कुवैत और यूएई पर किया अटैक?

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्रिकेट24 गेंद में 50 रन?, सुरेश रैना के बाद दूसरे स्थान पर बटलर, 6 ओवर के भीतर 5 छक्के उड़ाए?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?

कारोबारPNG Price Hike: रसोई का बजट बिगड़ा! आईजीएल ने बढ़ाए पीएनजी के दाम, ₹1.7 प्रति एससीएम की हुई बढ़ोतरी