लाइव न्यूज़ :

पीएफसी के बांड निर्गम के पहले दिन 94 प्रतिशत अभिदान, निर्गम सोमवार को बंद होने की संभावना

By भाषा | Updated: January 15, 2021 22:32 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 15 जनवरी सरकारी उपक्रम, बिजली वित्त निगम (पीएफसी) के 5,000 करोड़ रुपये के कर-योग्य गैर-परिवर्तनीय डिबेंचर निर्गम में शुक्रवार को पहले दिन 94 प्रतिशत की खरीद हुई। इस निर्गम के सोमवार को बंद होने की संभावना है। सूत्रों ने यह जानकारी दी है।

बिजली वित्त निगम (पीएफसी) ने दो किश्तों में बॉन्ड के जरिए 10,000 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बनाई है। पहले 5,000 करोड़ रुपये के बांड की बिक्री शुक्रवार को खोली गई। बिक्री 29 जनवरी को बंद होने वाली थी।

सूत्र ने कहा, 'पीएफसी बॉन्ड इश्यू को जबरदस्त समर्थन मिला है। शुक्रवार को निर्गम की शुरुआत के पहले दिन 4,700 करोड़ रुपये या 94 फीसदी बांड के लिए ग्राहकों की बोली मिल चुकी थी।'

सूत्र ने आगे बताया कि खुदरा निवेशकों के लिए केवल 300 करोड़ रुपये के बॉन्ड बचे हैं जिन्हें सोमवार (18 जनवरी) को आसानी से सब्सक्राइब कर लिया जाएगा।

इससे पहले बृहस्पतिवार को, पीएफसी के अध्यक्ष आर एस ढिल्लों ने संवाददाताओं से कहा था कि इस निर्गम को पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर आवंटित किया जाएगा और बोली ज्यादा होने की स्थिति में, आवंटन आनुपातिक रूप से किया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट12 लाख रुपये का जुर्माना, गुजरात टाइटन्स के कप्तान शुभमन गिल पर एक्शन?

क्रिकेटKKR vs LSG Live Score: कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स लाइव स्कोरकार्ड, कोलकाता के ईडन गार्डन्स में, देखें मैच का लाइव स्कोरकार्ड अपडेट

क्राइम अलर्टफ्लैट, विनयवाड़ा में जी+2 इमारत, 770 ग्राम सोना, 3 किग्रा चांदी, 1.15 लाख रुपये नकद और 300000 रुपये बैंक डिपॉजिट?, सहायक आयुक्त कलिंगिरी शांति अरेस्ट

क्राइम अलर्टबस स्टैंड पर भीषण आग, 7 बसें जलकर खाक, वीडियो

क्राइम अलर्टNashik Rape: बलात्कार और उत्पीड़न के आरोप में 6 आईटी प्रोफेशनल्स गिरफ्तार, SIT को सौंपी गई कमान

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: एक क्लिक से जानें पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट, चेक करें अपने शहर के दाम

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस