लाइव न्यूज़ :

जुलाई में पीई/वीसी निवेश 9.5 अरब डॉलर के सर्वकालिक उच्चस्तर पर : रिपोर्ट

By भाषा | Updated: August 16, 2021 14:10 IST

Open in App

मुंबई, 16 अगस्त निजी इक्विटी (पीई) और उद्यम पूंजी (वीसी) निवेश जुलाई में दोगुना से अधिक होकर रिकॉर्ड 9.5 अरब डॉलर पर पहुंच गया। सोमवार को जारी एक रिपोर्ट में कहा गया है कि ई-कॉमर्स क्षेत्र में निवेशकों की रुचि बढ़ने से पीई/वीसी निवेश बढ़ा है।

एक साल पहले समान अवधि में पीई/वीसी निवेश 4.1 अरब डॉलर रहा था।

उद्योग के लिए लॉबिंग करने वाले समूह आईवीसीए तथा परामर्शक कंपनी ईवाई की रिपोर्ट के अनुसार जून की तुलना में जुलाई में पीई/वीसी गतिविधियां 77 प्रतिशत ऊंची रहीं। जून में पीई/वीसी निवेश 5.4 अरब डॉलर रहा था।

समीक्षाधीन महीने में 10 करोड़ डॉलर से अधिक के 19 बड़े सौदे हुए। इन सौदों का कुल मूल्य 8.2 अरब डॉलर रहा। एक साल पहले समान अवधि में 3.1 अरब डॉलर के 10 बड़े सौदे हुए थे। जून, 2021 में 3.6 अरब डॉलर के 12 बड़े सौदे हुए थे।

संख्या के हिसाब से भी जुलाई में रिकॉर्ड बना। जुलाई में कुल 131 सौदों की घोषणा हुई। पिछले साल समान महीने में 77 और जून, 2021 में 110 सौदे हुए थे।

एक और खास बात यह रही कि जुलाई में ई-कॉमर्स क्षेत्र को 5.8 अरब डॉलर का पीई/वीसी निवेश मिला। इस तरह 2021 में ई-कॉमर्स क्षेत्र को अबतक 10.5 अरब डॉलर का पीई/वीसी निवेश मिल चुका है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि ‘बाहर’ निकलने के परिप्रेक्ष्य में देखा जाए, तो जुलाई में ऐसे 96.5 करोड़ डॉलर के 22 सौदे हुए। यह जुलाई, 2020 के 13.4 करोड़ डॉलर के आंकड़े से कहीं अधिक है। जून में यह आंकड़ा ऊंचा यानी 3.2 अरब डॉलर का रहा था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटदूसरा बूम-बूम बुमराह?, अर्जुन तेंदुलकर ने फेंकी सटीक यॉर्कर, पंत की निकली हवा?, देखिए वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीअवॉर्ड शो में कर्ज़ पर मज़ाक को लेकर हो रही आलोचना के बीच राजपाल यादव ने पत्रकार सौरभ द्विवेदी के बचाव में उतरे, VIDEO

क्राइम अलर्टकमरे में आग, बिस्तर-सामान जलकर राख, 32 वर्षीय अंशु कुमार का शरीर झुलसा तक नहीं, तो फिर पति की मौत कैसे, पत्नी पर उठ रहे सवाल?

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

क्राइम अलर्टमौत का शॉर्टकट: सुनील की एक गलती और शॉर्टकट चक्कर में 9 की मौत, कुएं की दीवार से टकराई और 40 फुट नीचे?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?

कारोबारमार्च बनाम अप्रैल के वेतन में टैक्स गणना के बदले नियम, क्या आपकी सैलरी पर पड़ेगा असर? जानें

कारोबारकृत्रिम बुद्धिमत्ता पर फोकस कीजिए?, हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने कर्मयोगी प्लेटफॉर्म से जुड़ने को कहा, लिखा पत्र

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल