लाइव न्यूज़ :

पेट्रोलियम कंपनियों को एथनॉल ख्ररीद निविदा पर काफी अच्छी प्रतिक्रिया मिली

By भाषा | Updated: September 18, 2021 19:16 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 18 सितंबर सार्वजनिक क्षेत्र की पेट्रोलियम कंपनियों को पेट्रोल में मिश्रण के लिए एथनॉल की खरीद के लिए निकाली गई निविदा पर काफी अच्छी प्रतिक्रिया मिली है। सरकार ने शनिवार को यह जानकारी दी।

सरकार की ओर से जारी बयान में कहा गया है, ‘‘आगामी प्रतिबद्ध एथनॉल संयंत्र के साथ एथनॉल की आपूर्ति को दीर्घावधि के करार पर हस्ताक्षर के लिए पहले रुचि पत्र (ईओआई) को काफी शानदार प्रतिक्रिया मिली है। इसमें 197 बोलीदाताओं ने भाग लिया।’’

भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लि. (बीपीसीएल) ने पेट्रोलियम विपणन कंपनियों की ओर से 27 अगस्त को पहला ईओआई प्रकाशित किया था। इसे 17 सितंबर को खोला गया।

अभी इन बोलियां का आकलन किया जा रहा है।

पेट्रोलियम कंपनियों ने पेट्रोल में एथनॉल के मिश्रण (ब्लेंडिंग) को धीरे-धीरे बढ़ाकर 20 प्रतिशत करने के लिए एथनॉल की खरीद को निविदा निकाली थी।

बयान में कहा गया है कि एथनॉल आपूर्ति वर्ष 2019-20 (दिसंबर, 2019 से नवंबर, 2020) के दौरान 173 करोड़ लीटर एथनॉल की खरीद की गई। इस दौरान पेट्रोल में पांच प्रतिशत एथनॉल मिश्रण हासिल किया गया। आपूर्ति वर्ष 2020-21 (दिसंबर, 2020 से नवंबर, 2021) के दौरान 325 करोड़ लीटर एथनॉल खरीद का लक्ष्य है। इस दौरान मिश्रण को 8.5 प्रतिशत पर पहुंचाने का लक्ष्य है।

अभी तक 2020-21 में 243 एथनॉल खरीद पर 8.01 प्रतिशत मिश्रण को हासिल किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतMP News: इंदौर नगर निगम में कांग्रेस पार्षद फौजिया शेख अलीम पर गिरी गाज, 'वंदे मातरम' कहने से इनकार; निलंबित

पूजा पाठअमरनाथ यात्रा 2026ः 15 अप्रैल से पंजीकरण, देश भर की 554 बैंक शाखा से कराएं?, 13 वर्ष से कम उम्र के बच्चों और 70 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों नहीं कर सकेंगे दर्शन?

क्राइम अलर्टकौन है राव इंद्रजीत यादव?, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में 15 केस, दुबई में अरेस्ट

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

भारतअब आपकी बारी?, सीएम विजयन अपनी पत्नी, बेटी और बेटे के साथ डाला वोट, मोहनलाल, सुरेश गोपी ने किया मत का प्रयोग?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: एक क्लिक से जानें पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट, चेक करें अपने शहर के दाम

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस