लाइव न्यूज़ :

पेट्रोलियम कंपनियां कहीं-कहीं ईथेनाल नहीं उठा पा रही हैं,समाधान शीघ्र हो:मिलें

By भाषा | Updated: February 18, 2021 20:57 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 18 फरवरी भारतीय चीनी मिलों के संघ इस्मा ने बृहस्पतिवार को कहा कि तेल विपणन कंपनियां (ओएमसी) कुछ राज्यों में इथेनॉल और अधिक मात्रा उठाने करो पूरी तरह से तैयार नहीं लगती हैं। संगठन ने कहा है कि चीनी मिलों को उम्मीद है कि इस समस्या का शीघ्र समाधान होने की उम्मीद है।

निर्यात के बारे में, इस उद्योग मंडल ने बाजार रिपोर्टों के हवाले से कहा कि देश ने विपणन सत्र 2020-21 (अक्टूबर-सितंबर) के जनवरी तक चार लाख टन चीनी का निर्यात किया है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि चालू सत्र में अब तक, विदेशों में निर्यात के लिए कुल 25 लाख टन चीनी निर्यात का अनुबंध किया गया है जिसमें से निर्यात का सर्वाधिक अनुबंध इंडोनेशिया के लिए किया गया है।

इस्मा ने एक बयान में कहा, ‘‘निर्यात के लिए 31 दिसंबर 2020 को चीनी का कोटा घोषित किये जाने के महज 45 दिनों में इस तरह का सौदा एक उत्साहजनक प्रवृत्ति को दर्शाता है।

इथेनॉल के संदर्भ में, इस्मा ने कहा कि चीनी मिलों को ओएमसी द्वारा इथेनॉल का पूरा उठाव नहीं किए जाने से कठिनाइयां हो रही हैं।’’ वर्ष 2020-21 में मिलों को तेल कंपनियों को पेट्रोल में मिश्र्रण के लिए लगभग 325 करोड़ लीटर इथेनॉल देना है।

इस्मा ने कहा कि वह ओएमसी से इस समस्या के शीघ्र समाधान की उम्मीद करता है।

रपट के अनुसार घरेलू चीनी उत्पादन के बारे में, इस्मा ने कहा कि 15 फरवरी तक चीनी उत्पादन 208.8 लाख टन तक पहुंच गया है, जो एक साल पहले की अवधि में 170 लाख टन से कुछ अधिक था।

आंकड़ों के अनुसार, महाराष्ट्र में चीनी का उत्पादन चालू सत्र में अब तक पहले के 43.3 लाख टन से बढ़कर 75.4 लाख टन हो गया, जबकि उक्त अवधि में उत्तर प्रदेश में उत्पादन पहले के 66.3 लाख टन के मुकाबले थोड़ा घटकर 65.1 लाख टन का हुआ है।

चालू सत्र में अभी तक कर्नाटक में चीनी का उत्पादन बढ़कर 39.0 लाख टन हो गया है, जो एक साल पहले 30.8 लाख टन था।

इस्मा ने विपणन सत्र 2020-21 में देश का चीनी उत्पादन 302 लाख टन होने का अनुमान लगाया है, जो वर्ष 2019-20 में 274.2 लाख टन से कहीं अधिक है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टDelhi: बेड बॉक्स में प्रेमिका की लाश, चाचा के साथ संबंध न बनाने पर प्रेमी ने की खौफनाक करतूत

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: एक क्लिक से जानें पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट, चेक करें अपने शहर के दाम

भारतAssembly Elections 2026: किसे मिलेगी सत्ता? असम, केरल और पुडुचेरी में जनता लिख रही है भविष्य; 4 मई को खुलेगा किस्मत का पिटारा

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा