लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में आठ रुपये लीटर सस्ता होगा पेट्रोल, आप सरकार का वैट में कटौती का फैसला

By भाषा | Updated: December 1, 2021 15:29 IST

Open in App

नयी दिल्ली, एक दिसंबर दिल्ली सरकार ने बुधवार को पेट्रोल पर मूल्यवर्धित कर (वैट) घटाने का फैसला किया, जिससे राजधानी में इस वाहन ईंधन की कीमत में करीब आठ रुपये प्रति लीटर की कमी आएगी। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि इस कदम से दिल्ली वालों को महंगाई से राहत मिलेगी।

केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में पेट्रोल और डीजल की कीमतें अब राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) के अन्य शहरों की तुलना में सस्ती हो गई हैं।

सरकारी अधिकारियों ने बताया कि मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की एक बैठक में यह निर्णय लिया गया कि पेट्रोल पर वैट को मौजूदा 30 प्रतिशत से घटाकर 19.4 प्रतिशत कर दिया जाए। इससे इसकी कीमत में लगभग आठ रुपये प्रति लीटर की कमी आएगी।

केजरीवाल ने एक ट्वीट में कहा ,‘‘दिल्ली में आज हमने पेट्रोल काफ़ी सस्ता कर दिया। वैट की दर 30 प्रतिशत से घटाकर 19.4 प्रतिशत कर दी। एनसीआर के अन्य शहरों के मुक़ाबले दिल्ली में पेट्रोल और डीज़ल सस्ता हो गया। मैं उम्मीद करता हूँ कि इस कदम से दिल्ली के लोगों को महंगाई से राहत मिलेगी।’’

अधिकारियों ने बताया कि वैट में कटौती के बाद पेट्रोल की कीमत मौजूदा 103 रुपये प्रति लीटर से घटकर 95 रुपये प्रति लीटर हो जाएगी।

दिल्ली में पेट्रोल की कीमत उत्तर प्रदेश और हरियाणा की तुलना में अधिक है, जहां राज्य सरकारों ने केंद्र सरकार द्वारा ईंधन की कीमतों पर उत्पाद शुल्क को कम करने के बाद वैट में कटौती की घोषणा की थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार के नए मुख्यमंत्री की नियुक्ति को लेकर एनडीए में कोई मतभेद नहीं?, भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा-भाजपा ने हमेशा गठबंधन धर्म का सम्मान किया

भारतKerala Assembly Election 2026: क्या आज खुली हैं दुकानें और बाजार? कन्फ्यूजन करें दूर, जानें क्या खुला है क्या बंद

भारतPuducherry Elections 2026: पोलिंग बूथ पर AI-रोबोट 'नीला' बनी स्टार, वोटर्स के स्वागत से जीता सबका दिल; देखें वीडियो

क्राइम अलर्टDelhi: बेड बॉक्स में प्रेमिका की लाश, चाचा के साथ संबंध न बनाने पर प्रेमी ने की खौफनाक करतूत

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: एक क्लिक से जानें पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट, चेक करें अपने शहर के दाम

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा