लाइव न्यूज़ :

पेट्रोल के रेट बढ़कर हुए 90 रुपये प्रति लीटर, डीजल का भाव 80 के पार, कीमतें 2 साल के उच्चस्तर पर

By अनुराग आनंद | Updated: December 6, 2020 12:23 IST

पेट्रोलियम विपणन कंपनियों की मूल्य अधिसूचना के अनुसार, इस बढ़ोतरी के बाद राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 83.13 रुपये से बढ़कर 83.41 रुपये प्रति लीटर हो गया है।

Open in App
ठळक मुद्देसितंबर, 2018 के बाद अब वाहन ईंधन के दाम सबसे ऊंचे स्तर पर हैं। इस तरह से 17 दिन में पेट्रोल के दाम 2.35 रुपये प्रति लीटर बढ़े हैं।

नयी दिल्ली: पेट्रोल कीमतों में रविवार को 28 पैसे प्रति लीटर की और बढ़ोतरी हुई है। वहीं डीजल के दाम 29 पैसे प्रति लीटर बढ़ाए गए हैं। इस तरह वाहन ईंधन कीमतों में लगातार पांचवें दिन वृद्धि हुई है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल के दाम बढ़ने से घरेलू बाजार में भी वाहन ईंधन महंगा हुआ है।

पेट्रोलियम विपणन कंपनियों की मूल्य अधिसूचना के अनुसार, इस बढ़ोतरी के बाद राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 83.13 रुपये से बढ़कर 83.41 रुपये प्रति लीटर हो गया है। इसी तरह डीजल के दाम 73.32 रुपये से बढ़कर 73.61 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं। मुंबई में पेट्रोल 90 रुपये प्रति लीटर और डीजल 80 रुपये प्रति लीटर से अधिक हो गया है।

पेट्रोलियम कंपनियों ने 20 नवंबर से ईंधन कीमतों में फिर संशोधन शुरू किया है। इसके बाद से यह वाहन ईंधन कीमतों में लगातार पांचवीं वृद्धि है। 20 नवंबर से वाहन ईंधन के दाम 14 बार बढ़ाए जा चुके हैं। इससे पहले करीब दो माह तक पेट्रोलियम कंपनियों ने कीमतों में संशोधन नहीं किया था।

सितंबर, 2018 के बाद अब वाहन ईंधन के दाम सबसे ऊंचे स्तर पर हैं। इस तरह से 17 दिन में पेट्रोल के दाम 2.35 रुपये प्रति लीटर बढ़े हैं। इस दौरान डीजल 3.15 रुपये प्रति लीटर महंगा हुआ है। कोविड-19 के टीके को लेकर अच्छी खबरों के बीच ब्रेंट कच्चे तेल के दाम बढ़ रहे हैं। 30 अक्टूबर को यह 36.9 डॉलर प्रति बैरल पर थे, जो चार दिसंबर तक करीब 34 प्रतिशत बढ़कर 49.5 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच चुके हैं।

सार्वजनिक क्षेत्र की पेट्रोलियम विपणन कंपनियां...इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (आईओसी), भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लि. (बीपीसीएल) और हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लि. (एचपीसीएल) अंतरराष्ट्रीय बेंचमार्क कीमतों तथा विदेशी विनिमय दर के आधार पर प्रतिदिन पेट्रोल और डीजल की कीमतों में संशोधन करती हैं। 

(एजेंसी इनपुट)

टॅग्स :पेट्रोल का भावपेट्रोल
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहीं महंगा तो कहीं स्थिर; OMC ने दी 4 अप्रैल के पेट्रोल-डीजल रेट की अपडेट, पूरी लिस्ट यहां

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: बड़े शहरों में क्या है आज का रेट, यहां देखें पूरी लिस्ट

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 2 अप्रैल की सुबह जारी हुए तेल के दाम, जानें आज कितनी खाली होगी जेब

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

कारोबारPF Withdrawal: अब एटीएम की तरह निकाल पाएंगे पीएफ का पैसा! जानें क्या हैं नई शर्तें