लाइव न्यूज़ :

पेट्रोल की कीमत में 18 पैसे प्रति लीटर की कटौती, डीजल 17 पैसे सस्ता हुआ

By भाषा | Updated: March 24, 2021 10:38 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 24 मार्च अंतरराष्ट्रीय बाजारों में कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट के चलते बुधवार को पट्रोल की कीमत में 18 पैसे प्रति लीटर की कटौती हुई, जबकि डीजल 17 पैसे सस्ता हुआ।

पेट्रोल-डीजल की कीमत में इस साल यह पहली बार कटौती है।

सार्वजनिक क्षेत्र की तेल विपणन कंपनियों की मूल्य अधिसूचना के अनुसार दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 91.17 रुपये प्रति लीटर से घटकर 90.99 रुपये प्रति लीटर हो गई।

इसी तरह राष्ट्रीय राजधानी में अब डीजल का भाव 81.30 रुपये प्रति लीटर है, जो पहले 81.47 रुपये था।

राज्यों में कराधान (वैट) की स्थानीय दरों और परिवहन लागत के आधार पर देश भर में पेट्रोल-डीजल की कीमत में अंतर होता है।

इन उत्पादों की कीमतों में इस साल यह पहली कटौती है। अंतिम बार कीमतें 16 मार्च 2020 को घटाई गई थीं।

पिछले एक साल में पेट्रोल की कीमत में रिकॉर्ड 21.58 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमतों में 19.18 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है।

पिछले महीने राजस्थान, महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश में कुछ स्थानों पर पेट्रोल की कीमत 100 रुपये प्रति लीटर के स्तर को पार कर गई थी। हालांकि फरवरी अंत से कीमतों में किसी बढ़ोतरी की घोषणा नहीं की गई।

मुंबई में बुधवार को पेट्रोल की कीमत 97.57 रुपये से घटकर 97.40 रुपये प्रति लीटर हो गई, जबकि डीजल 88.60 रुपये से घटकर 88.42 रुपये हो गया।

अंतरराष्ट्रीय बाजारों में फरवरी से कीमतों में गिरावट का रुख देखने को मिल रहा है, जिससे घरेलू स्तर पर भी राहत देखने को मिली है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?