लाइव न्यूज़ :

भोपाल में पेट्रोल की कीमत 100 के पार, पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान बोले- सरकार कुछ नहीं कर सकती

By अनुराग आनंद | Updated: February 14, 2021 08:48 IST

मध्य प्रदेश देश का पहला राज्य है, जहां पेट्रोल की कीमत ने सबसे पहले शतक लगाया है। भोपाल में इस समय पावर पेट्रोल 100 रुपये 4 पैसे प्रति लीटर के हिसाब से बिक रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देसरकार ने कहा कि मांग और आपूर्ति में अंतर की अवधारणा के अलावा सऊदी अरब द्वारा उत्पादन में कटौती की वजह से कीमतों में तेजी आई है। मुंबई में इस समय पेट्रोल की कीमत 94.93 रुपये प्रति लीटर है जबकि यहां डीजल की कीमत 85.70 रुपये प्रति लीटर है।

नई दिल्ली: देश के कई राज्यों में अभी पेट्रोल का भाव 100 रुपये प्रति लीटर पहुंचने वाला ही है, तो वहीं मध्य प्रदेश में पेट्रोल की कीमत 100 के पार पहुंच गई है। इस मामले में केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने राज्यसभा में साफ शब्दों में कहा है कि सरकार कीमत पर काबू करने के लिए कुछ नहीं कर सकती है।

द वीक के अनुसार, मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में पावर पेट्रोल की कीमत 100 रुपये 4 पैसे प्रति लीटर हो गई है। इसके अलावा, यहां समान्य पेट्रोल की कीमत भी 96.39 रुपये प्रति लीटर के करीब पहुंच गई है। 

मध्य प्रदेश में डीजल की कीमत की बात करें तो प्रति लीटर 86 रुपये 84 पैसे कीमत है। साफ है कि देश भर में इस समय सबसे अधिक पेट्रोल की कीमत यदि किसी राज्य में है तो वह मध्य प्रदेश राज्य है। 

1 फरवरी को बजट पेश होने के बाद से छठी बार कीमतों में बढ़ोतरी देखी गई-

बता दें कि 1 फरवरी को बजट पेश होने के बाद से छठी बार कीमतों में बढ़ोतरी देखी गई है। 1 जनवरी से अब तक 17 बार ईंधन के कीमत में वृद्धि हुई है। पिछले कुछ दिनों में ही पेट्रोल की कीमतों में लगभग 1.90 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि हुई, जबकि डीजल की कीमतों में लगभग 2 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि हुई है।

मध्य प्रदेश देश के सभी राज्यों की तुलना में सबसे अधिक ईंधन कर वसूलता है-

मध्य प्रदेश देश के सभी राज्यों की तुलना में सबसे अधिक ईंधन कर वसूलता है और यही वजह है कि मध्य प्रदेश में इस समय पेट्रोल व डीजल की कीमत किसी दूसरे राज्यों की तुलना में अधिक है। मध्य प्रदेश ने पेट्रोल पर 39 प्रतिशत और डीजल पर 28 प्रतिशत का कर लगाया है।  

अन्य प्रमुख शहरों में पेट्रोल की कीमत ( 14 फरवरी, 2021)

आगरा- 86.98 रुपये/लीटरअहमदाबाद- 85.67 रुपये/लीटरइलाहाबाद- 87.25 रुपये/लीटरऔरंगाबाद- 96.09 रुपये/लीटरबेंगलुरु- 91.40 रुपये/लीटरभोपाल- 96.39 रुपये/लीटर (पावर पेट्रोल- 100 रुपये 4 पैसे प्रति लीटर )भुवनेश्वर- 89.14 रुपये/लीटरचंडीगढ़- 85.11 रुपये/लीटर

अन्य प्रमुख शहरों में डीजल की कीमत ( 14 फरवरी, 2021)

आगरा- 78.80 रुपये/लीटरअहमदाबाद- 84.79 रुपये/लीटरप्रयागराज- 79.15 रुपये/लीटरऔरंगाबाद- 86.86 रुपये/लीटरबेंगलुरु- 83.47 रुपये/लीटरभोपाल- 86.86 रुपये/लीटरभुवनेश्वर- 85.80 रुपये/लीटरचंडीगढ़- 78.45 रुपये/लीटर

अपने शहर में आज के भाव यूं जानें

आप अपने शहर के पेट्रोल-डीजल के दाम रोजाना SMS के जरिए भी चेक कर सकते है। इंडियन ऑयल (IOC) के उपभोक्ता RSP<डीलर कोड> लिखकर 9224992249 नंबर पर व एचपीसीएल (HPCL) के उपभोक्ता HPPRICE <डीलर कोड> लिखकर 9222201122 नंबर पर भेज सकते हैं। बीपीसीएल (BPCL) उपभोक्ता RSP<डीलर कोड> लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज सकते हैं।

टॅग्स :पेट्रोल का भावमध्य प्रदेशधर्मेंद्र प्रधानभारतभोपालनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटके14 अप्रैल को 87 बंदियों की होगी समय पूर्व रिहाई, 7 को मिलेगी सजा में छूट, मप्र गृह विभाग का बड़ा निर्णय

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार8th Pay Commission: शुरू हुई 8वें वेतन आयोग की प्रक्रिया, लेकिन सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?

कारोबारमार्च बनाम अप्रैल के वेतन में टैक्स गणना के बदले नियम, क्या आपकी सैलरी पर पड़ेगा असर? जानें