लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में पेट्रोल के दाम में 6.06 रुपये और डीजल के दाम में 11.75 रुपये प्रति लीटर की कटौती

By भाषा | Updated: November 4, 2021 09:39 IST

Open in App

नयी दिल्ली, चार नवंबर तेल कंपनियों द्वारा उत्पाद शुल्क दरों में रिकॉर्ड कटौती के कारण दिल्ली में बृहस्पतिवार को पेट्रोल की कीमत में 6.07 रुपये और डीजल के दाम में 11.75 रुपये प्रति लीटर की कटौती की गई।

ईँधन के दाम रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचने के बाद केंद्र सरकार ने बुधवार को पेट्रोल पर उत्पाद शुल्क में पांच रुपये प्रति लीटर और डीजल पर उत्पाद शुल्क में 10 रुपये प्रति लीटर की कटौती की। सरकार ने आम लोगों को महंगाई से कुछ राहत देने के लिये बुधवार को यह महत्वपूर्ण कदम उठाया।

चूंकि राज्य स्थानीय बिक्री कर या वैट (मूल्य वर्धित कर) न केवल आधार मूल्य पर बल्कि केंद्र द्वारा लगाए गए उत्पाद शुल्क पर भी लगाते हैं, इसलिए ईंधन की कीमतों में अधिक कटौती हुई है।

राज्य के स्वामित्व वाले ईंधन खुदरा विक्रेताओं की कीमत संबंधी अधिसूचना के अनुसार, दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 110.04 रुपये प्रति लीटर से कम होकर 103.97 रुपये प्रति लीटर हो गई और उसी अनुसार डीजल का दाम 98.42 रुपए प्रति लीटर से गिरकर 86.67 प्रति लीटर हो गया।

मुंबई में पेट्रोल के दाम 5.87 रुपये घटकर 109.98 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 12.48 रुपये कम होकर 94.14 रुपये प्रति लीटर हो गई है। कोलकाता में डीजल की कीमत 5.82 रुपये घटकर 104.67 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 11.77 रुपये घटकर 89.79 रुपये प्रति लीटर हो गई।

वैट की दरें विभिन्न राज्यों में अलग-अलग होती हैं, जिससे ईंधन की दरों में अंतर होता है।

बुधवार रात घोषित उत्पाद शुल्क में कटौती अब तक की सबसे बड़ी कटौती है। इसके साथ ही मार्च 2020 और मई 2020 के बीच पेट्रोल और डीजल पर करों में क्रमश: 13 रुपये और 16 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि का एक हिस्सा वापस ले लिया गया है।

उत्पाद शुल्क में बढ़ोतरी से पेट्रोल पर केंद्रीय कर 32.9 रुपये प्रति लीटर और डीजल पर 31.8 रुपये प्रति लीटर हो गया था।

उत्पाद शुल्क को कम करते हुए, केंद्र सरकार ने उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए राज्यों से पेट्रोल और डीजल पर वैट कम करने का भी आग्रह किया। भारतीय जनता पार्टी शासित छह राज्यों उत्तर प्रदेश, गोवा, कर्नाटक, उत्तराखंड, त्रिपुरा और बिहार ने वैट घटाया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस

कारोबारबरसात और ओलावृष्टि से 2 करोड़ किसान प्रभावित?, आपदाग्रस्त घोषित करने की तैयारी कर रही योगी सरकार

क्राइम अलर्टप्रेमी-प्रेमिका को खंभे से बांधकर लाठियों से पीटा, गालियां दी और सरेआम किया अपमानिन, स्थानीय वार्ड सदस्य की भूमिका अहम?

भारत9100000 मतदाताओं के नाम मतदाता सूचियों से हटाए?, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा- सत्ता के लिए बीजेपी पागल हुई?, चुनाव हम ही जीतेंगे

कारोबारDisney Layoffs: आर्थिक अनिश्चितता के बीच डिज़्नी 1,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की तैयारी में

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: एक क्लिक से जानें पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट, चेक करें अपने शहर के दाम

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल