लाइव न्यूज़ :

पेट्रोल 83.13 रुपये लीटर की दर के साथ दिल्ली में दो साल के उच्चतम स्तर पर, डीजल 73.32 रुपये पर

By भाषा | Updated: December 5, 2020 13:51 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 5 दिसंबर वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की तेजी के बीच देश की सरकारी तेल विपणन कंपनियों ने शनिवार को पेट्रोल का भाव 27 पैसे और डीजल का भाव 25 पैसे प्रति लीटर तेज कर दिया है।

इस बढ़ोतरी से दिल्ली में पेट्रोल 82.86 रुपये से बढ़ कर 83.13 रुपये प्रति लीटर हो गया है, जो दो साल का उच्चतम स्तर है।

इसी तरह डीजल 73.07 रुपये की जगह 73.32 रुपये लीटर हो गया है।

वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की तेजी के बीच घरेलू तेल कंपनिया 20 नवंबर से डीजल और पेट्रोल के भावों में 13 बार वृद्धि कर चुकी है।

दिल्ली में पेट्रोल इन 16 दिनों में 2.07 रुपये और डीजल 2.86 रुपये प्रति लीटर महंगा हो चुका है।

वैश्विक बाजार में कच्चा तेल अक्टूबर के अंत से अब तक 34 प्रतिशत महंगा हो चुका है। 30 अक्टूबर को ब्रेंट क्रूड का भाव प्रति बैरल 36.9 डॉलर था, जो 4 दिसंबर को 49.5 डॉलर पर था। बाजार को लगता है कि कोविड19 का टीका मिल जाने के बाद अब दुनिया में कारोबार तेज होगा और ईंधन की मांग बढ़ेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?