पेट्रोल, डीजल की कीमतों में लगातार तीसरे दिन वृद्धि

By भाषा | Updated: October 22, 2021 11:59 IST2021-10-22T11:59:40+5:302021-10-22T11:59:40+5:30

Petrol, diesel prices hiked for third consecutive day | पेट्रोल, डीजल की कीमतों में लगातार तीसरे दिन वृद्धि

पेट्रोल, डीजल की कीमतों में लगातार तीसरे दिन वृद्धि

नयी दिल्ली, 22 अक्टूबर पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगातार तीसरे दिन 35 पैसे प्रति लीटर की वृद्धि के बाद शुक्रवार को देश भर में पेट्रोल और डीजल के दाम अब तक के उच्चतम स्तर पर पहुंच गए।

सरकारी खुदरा ईंधन विक्रेताओं की मूल्य अधिसूचना के अनुसार, दिल्ली में पेट्रोल की कीमत रिकॉर्ड 106.89 रुपये प्रति लीटर और मुंबई में 112.78 रुपये प्रति लीटर हो गयी।

मुंबई में डीजल अब 103.63 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है जबकि दिल्ली में इसकी कीमत 95.62 रुपये प्रति लीटर है।

कीमतों में बढ़ोतरी का यह लगातार तीसरा दिन है। 18 और 19 अक्टूबर को दरों में कोई बदलाव नहीं किया गया था जबकि उससे पहले लगातार चार दिन कीमतों में हर दिन 35 पैसे प्रति लीटर की वृद्धि की गयी थी।

जहां पेट्रोल पहले ही देश के सभी प्रमुख शहरों में 100 रुपये प्रति लीटर या उससे अधिक का आंकड़ा छू चुका है, डीजल भी एक दर्जन से अधिक राज्यों में उस स्तर को पार कर चुका है और श्रीनगर से लेकर चेन्नई तक कई शहरों में 100 रुपये प्रति लीटर के करीब पहुंच गया है।

श्रीनगर में डीजल की कीमत 99.49 रुपये प्रति लीटर है जबकि चेन्नई में इसकी कीमत 99.92 रुपये हो गयी है। स्थानीय करों के आधार पर कीमतें राज्यों में अलग-अलग होती हैं।

सितंबर के अंतिम सप्ताह में कीमतों में बदलाव में तीन सप्ताह के लंबे अंतराल को समाप्त करने के बाद से, पेट्रोल की कीमतों में यह 19वीं वृद्धि है और डीजल की कीमतों में 22वीं बार वृद्धि हुई है। तब से डीजल की कीमत में कुल 7.20 रुपये और पेट्रोल की कीमत में 5.70 रुपये प्रति लीटर का इजाफा हुआ है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Petrol, diesel prices hiked for third consecutive day

कारोबार से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे