लाइव न्यूज़ :

पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों के बीच अब LPG और CNG भी होंगे महंगे, सरकार ने कर दिया खेल!

By स्वाति सिंह | Updated: September 29, 2018 12:57 IST

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चल रहे ट्रैड वार की वजह से लगातार रुपये के मूल्य में कमजोरी आ रही है और कच्चे तेल के दाम बढ़ने से बाजार में और कंपनियों पर और दबाव बढ़ गया है।  

Open in App

नई दिल्ली, 29 सितंबर: लगातार बढ़ रहे पेट्रोल-डीजल के दामों के बाद अब बारी सीएनजी, पीएनजी और एलपीजी है। इसके साथ ही यूरिया और बिजली उत्पादन की लागत में भी बढ़ोतरी की संभावना है।

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चल रहे ट्रैड वार की वजह से लगातार रुपये के मूल्य में कमजोरी आ रही है और कच्चे तेल के दाम बढ़ने से बाजार में और कंपनियों पर और दबाव बढ़ गया है।  

ऐसे में अब माना जा रहा है कि अक्टूबर से सीएनजी, पीएनजी और एलपीजी के दाम बढ़ जाएंगे।  

गौरतलब है कि नेचुरल गैस (प्राकृतिक गैस) शोधन किया जाता है। इनकी कीमतों में ही बदलाव होने के कारण अंतरराष्ट्रीय बाजार में आई वृद्धि रहती है।

बताया जा रहा है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल और प्राकृतिक गैस के दामों में बढ़ोतरी हो रही है। वहीं रुपये के मूल्य में गिरावट हो रही है। अगर एलपीजी का के दामों में बढ़ोतरी हुई तो इसका असर सीएनजी और घरों में सीधे पाइप के माध्यम से पहुंचाई जाने वाली पीएनजी की कीमतों पर भी पड़ेगा।

केंद्र सरकार ने स्पष्ट किया है कि वह फिलहाल एक्साइज ड्यूटी में कटौती करने का नहीं सोच रही। ऐसे में ये साफ है कि सीएनजी, पीएनजी और एलपीजी में बढ़ती कीमतों का असर उपभोक्ताओं की जेब पर पड़ेगा 

बता दें कि देश में नेचुरल गैस और पेट्रोलियम लगभग 50 फीसदी आयात किया जाता है। ऐसे में पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के चलते सीएनजी वाली गाड़ियों की मांग बढ़ रही है। 

टॅग्स :पेट्रोलडीजल
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहीं महंगा तो कहीं स्थिर; OMC ने दी 4 अप्रैल के पेट्रोल-डीजल रेट की अपडेट, पूरी लिस्ट यहां

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 2 अप्रैल की सुबह जारी हुए तेल के दाम, जानें आज कितनी खाली होगी जेब

भारतऊर्जा संकट में भी आत्मविश्वास कायम रहने का क्या है राज ?

कारोबारडीजल 25 और पेट्रोल 7.4 रुपये लीटर महंगा?, ईरान-अमेरिका युद्ध के बीच नायरा के बाद Shell India ने दिया झटका?

विश्वदीर्घकालिक असर डालते हैं युद्धों से होने वाले परोक्ष नुकसान

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

कारोबारPF Withdrawal: अब एटीएम की तरह निकाल पाएंगे पीएफ का पैसा! जानें क्या हैं नई शर्तें