लाइव न्यूज़ :

पेट्रोल पहुंचा 90 के करीब, मुंबई में 87 के पार, जानिए आज का पेट्रोल-डीजल का रेट

By जनार्दन पाण्डेय | Updated: September 9, 2018 08:03 IST

Petrol-diesel Prices Update 8th September: ऑयल मार्केटिंग कंपनियां नियमित रूप से पेट्रोल-डीजल के दामों की समीक्षा करती हैं और रोजाना सुबह 6 बजे के बाद नई कीमतें लागू होती हैं।

Open in App

नई दिल्ली, 8 सितंबर: पेट्रोल-डीजल की कीमतों ने एक बार फिर रिकॉर्ड तोड़ दिया है। इस वक्त पेट्रोल-डीजल की कीमतें रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई हैं। हिन्दुस्तान पेट्रोलियम के मुताबिक शनिवार (8 सितंबर) को दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 80.47 रुपये प्रति लीटर और मुंबई में 87.86 रुपये प्रति लीटर रहेगा। इसके अलावा दिल्ली में डीजल 72.6 रुपये प्रति लीटर और मुंबई में 77.07 रुपये प्रति लीटर है। यह अब तक की पेट्रोल-डीजल की कीमतों में ऐतिहासिक बढ़ोतरी है। जानिए कीमतें-

8 सितंबर को पेट्रोल की कीमत

शहर

शनिवार की कीमतें

दिल्ली80.47 रुपए
कोलकाता83.36 रुपए
मुंबई87.86 रुपए
चेन्नई82.51 रुपए

चार महानगरों में 8 सितंबर को डीजल की कीमत:-

दिल्ली72.6 रुपए
कोलकाता75.44 रुपए
मुंबई77.07  रुपए
चेन्नई

75.48 रुपए

* ये रेट 8 सितंबर 2018 को सुबह 6 बजे से लागू हैं। भारत के सभी छोटे से छोटे शहर का रेट जानने के लिए यहां क्लिक करें।

बता दें कि ऑयल मार्केटिंग कंपनियां नियमित रूप से पेट्रोल-डीजल के दामों की समीक्षा करती हैं और रोजाना सुबह 6 बजे के बाद नई कीमतें लागू होती हैं।

कांग्रेस पेट्रोल - डीजल की कीमतों में बढ़ोत्तरी पर हरियाणा विधानसभा में कार्यस्थगन प्रस्ताव लाएगी

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने शुक्रवार को दावा किया कि पेट्रोल - डीजल की आसमान छूती कीमतों ने आम आदमी की कमर तोड़ कर रख दी है और पार्टी हरियाणा विधानसभा के मौजूदा सत्र में इस मुद्दे को लेकर कार्यस्थगन प्रस्ताव लाएगी। 

विधानसभा के मॉनसून सत्र से इतर कैथल के विधायक ने कहा, “कांग्रेस ईंधन की बढ़ती कीमतों को लेकर विधानसभा में कार्यस्थगन प्रस्ताव लाएगी।” उन्होंने कहा कि पेट्रोल और डीजल की कीमत सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गयी है और मध्यम वर्ग, किसान, ट्रांसपोर्टर, छोटे एवं मझौले व्यापारियों सहित आम लोग इसका दंश झेल रहे हैं।

(समाचार एजेंसी भाषा के इनपुट  के साथ)

टॅग्स :पेट्रोल का भावडीजल का भाव
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: बड़े शहरों में क्या है आज का रेट, यहां देखें पूरी लिस्ट

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 2 अप्रैल की सुबह जारी हुए तेल के दाम, जानें आज कितनी खाली होगी जेब

कारोबारडीजल 25 और पेट्रोल 7.4 रुपये लीटर महंगा?, ईरान-अमेरिका युद्ध के बीच नायरा के बाद Shell India ने दिया झटका?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो