लाइव न्यूज़ :

28 सितंबरः पेट्रोल-डीजल आज फिर हुए महंगे, मुंबई में 90 पार हुआ पेट्रोल और 80 के करीब डीजल

By जनार्दन पाण्डेय | Updated: September 28, 2018 07:59 IST

Petrol-diesel price today: शुक्रवार (28 सितंबर) को दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 83.31 रुपये प्रति लीटर और मुंबई में 90.66 रुपये प्रति लीटर रहेगा। आज मुंबई में पेट्रोल 90.06 रुपये प्रति लीटर पहुंच गया। 

Open in App

नई दिल्ली, 28 सितंबर: पेट्रोल-डीजल की कीमतों ने एक बार फिर रिकॉर्ड तोड़ दिया है। इस वक्त पेट्रोल-डीजल की कीमतें रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई हैं। पेट्रोल-डीजल की कीमतों में आज लगातार सातवें दिन बढ़ोतरी हुई है। हिन्दुस्तान पेट्रोलियम के मुताबिक शुक्रवार (28 सितंबर) को दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 83.31 रुपये प्रति लीटर और मुंबई में 90.66 रुपये प्रति लीटर रहेगा। आज मुंबई में पेट्रोल 90.06 रुपये प्रति लीटर पहुंच गया। इसके अलावा दिल्ली में डीजल 74.5 रुपये प्रति लीटर और मुंबई में 79.09 रुपये प्रति लीटर है। यह अब तक की पेट्रोल-डीजल की कीमतों में ऐतिहासिक बढ़ोतरी है। जानिए कीमतें-

28 सितंबर को पेट्रोल की कीमत

शहर

शुक्रवार की कीमतें

दिल्ली83.31 रुपए
कोलकाता85.12 रुपए
मुंबई90.66 रुपए
चेन्नई86.61 रुपए

चार महानगरों में 28 सितंबर को डीजल की कीमत:-

दिल्ली74.5 रुपए
कोलकाता76.35 रुपए
मुंबई79.09 रुपए
चेन्नई

78.77 रुपए

* ये रेट 28 सितंबर 2018 को सुबह 6 बजे से लागू हैं। भारत के सभी छोटे से छोटे शहर का रेट जानने के लिए यहां क्लिक करें।

बता दें कि ऑयल मार्केटिंग कंपनियां नियमित रूप से पेट्रोल-डीजल के दामों की समीक्षा करती हैं और रोजाना सुबह 6 बजे के बाद नई कीमतें लागू होती हैं।

उल्लेखनीय है कि त्योहारी मौसम से ठीक पहले पेट्रोल के बढ़े दाम उपभोक्ताओं को परेशान कर रहे हैं और उन्हें इसकी भरपाई के लिए घरेलू खर्च में कटौती करनी पड़ रही है। एक सर्वेक्षण में यह बात कही गयी है। लोकलसर्किल्स ने अपने हालिया सर्वेक्षण में कहा, ‘‘त्योहारी मौसम नजदीक आ रहा है। हर कोई उपहारों पर खर्च करना चाह रहा है। लोग लंबे समय से घर के उपकरणों को बदलना चाह रहे हैं। हालांकि पेट्रोल-डीजल की आसमान छूती कीमतें त्योहार पूर्व उत्साह को फीका कर रही हैं।’’ 

उसने कहा, ‘‘यह मध्यम श्रेणी के भारतीयों पर भारी बोझ है और उनमें से अधिकांश इससे कराह रहे हैं तथा इसकी भरपाई घरेलू खर्च में कमी लाकर कर रहे हैं।’’ 78 प्रतिशत लोग बाहर खाने जाना, यात्रा करना, सिनेमा देखना, खरीदारी करना आदि में कमी ला चुके हैं या ऐसा करने की उनकी योजना है।

टॅग्स :पेट्रोल का भावडीजल का भाव
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: बड़े शहरों में क्या है आज का रेट, यहां देखें पूरी लिस्ट

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 2 अप्रैल की सुबह जारी हुए तेल के दाम, जानें आज कितनी खाली होगी जेब

कारोबारडीजल 25 और पेट्रोल 7.4 रुपये लीटर महंगा?, ईरान-अमेरिका युद्ध के बीच नायरा के बाद Shell India ने दिया झटका?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

कारोबारPF Withdrawal: अब एटीएम की तरह निकाल पाएंगे पीएफ का पैसा! जानें क्या हैं नई शर्तें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत