लाइव न्यूज़ :

2 अक्टूबरः गांधी जयंती पर भी बढ़ा पेट्रोल-डीजल का भाव, आम आदमी ₹ 91.20/लीटर पेट्रोल से बेहाल

By जनार्दन पाण्डेय | Updated: October 2, 2018 09:10 IST

Petrol & Diesel Price Today's Update 02-October : मंगलवार (2 अक्टूबर) को दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 83.31 रुपये प्रति लीटर और मुंबई में 90.66 रुपये प्रति लीटर रहेगा। आज मुंबई में पेट्रोल 90.06 रुपये प्रति लीटर पहुंच गया।

Open in App

नई दिल्ली, 2 अक्टूबर: पेट्रोल-डीजल की कीमतों ने एक बार फिर रिकॉर्ड तोड़ दिया है। इस वक्त पेट्रोल-डीजल की कीमतें रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई हैं। पेट्रोल-डीजल की कीमतों में आज लगातार सातवें दिन बढ़ोतरी हुई है।

समाचार एजेंसी एनआई के ट्वीट के मुताबिक मंगलवार (2 अक्टूबर) को दिल्ली में पेट्रोल की कीमत पिछले दिन से 12 पैसे बढ़कर  83.85 रुपये प्रति लीटर हो गई। इसी तरह मुंबई में पिछले दिन की तुलना में पेट्रोल की कीमत 12 पैसे बढ़कर 91.20 रुपये प्रति लीटर हो गई। इसके अलावा दिल्ली में डीजल की कीमतों में 16 पैसे की बढोतरी हुई। अब दिल्ली में प्रति लीटर डीजल की कीमत 75.25 रुपये हुई। जबकि मुंबई में डीजल की कीमतों में आज 17 पैसे की बढ़ोतरी होकर 79.89 रुपये प्रति लीटर हो चुकी है। यह अब तक की पेट्रोल-डीजल की कीमतों में ऐतिहासिक बढ़ोतरी है। जानिए कीमतें-

2 अक्टूबर को पेट्रोल की कीमत

शहर

मंगलवार की कीमतें

दिल्ली83.85 रुपए
मुंबई91.20 रुपए

2 अक्टूबर को डीजल की कीमत:-

दिल्ली75.25 रुपए
मुंबई79.89 रुपए

* ये रेट 2 अक्टूबर 2018 को सुबह 6 बजे से लागू हैं। भारत के सभी छोटे से छोटे शहर का रेट जानने के लिए हिन्दुस्तान पेट्रोलियम की वेबसाइट पर क्लिक  कर सकते हैं।

बता दें कि ऑयल मार्केटिंग कंपनियां नियमित रूप से पेट्रोल-डीजल के दामों की समीक्षा करती हैं और रोजाना सुबह 6 बजे के बाद नई कीमतें लागू होती हैं।

उल्लेखनीय है कि त्योहारी मौसम से ठीक पहले पेट्रोल के बढ़े दाम उपभोक्ताओं को परेशान कर रहे हैं और उन्हें इसकी भरपाई के लिए घरेलू खर्च में कटौती करनी पड़ रही है। एक सर्वेक्षण में यह बात कही गयी है। लोकलसर्किल्स ने अपने हालिया सर्वेक्षण में कहा, ‘‘त्योहारी मौसम नजदीक आ रहा है। हर कोई उपहारों पर खर्च करना चाह रहा है। लोग लंबे समय से घर के उपकरणों को बदलना चाह रहे हैं। हालांकि पेट्रोल-डीजल की आसमान छूती कीमतें त्योहार पूर्व उत्साह को फीका कर रही हैं।’’ 

उसने कहा, ‘‘यह मध्यम श्रेणी के भारतीयों पर भारी बोझ है और उनमें से अधिकांश इससे कराह रहे हैं तथा इसकी भरपाई घरेलू खर्च में कमी लाकर कर रहे हैं।’’ 78 प्रतिशत लोग बाहर खाने जाना, यात्रा करना, सिनेमा देखना, खरीदारी करना आदि में कमी ला चुके हैं या ऐसा करने की उनकी योजना है।

टॅग्स :पेट्रोल का भावडीजल का भाव
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: बड़े शहरों में क्या है आज का रेट, यहां देखें पूरी लिस्ट

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 2 अप्रैल की सुबह जारी हुए तेल के दाम, जानें आज कितनी खाली होगी जेब

कारोबारडीजल 25 और पेट्रोल 7.4 रुपये लीटर महंगा?, ईरान-अमेरिका युद्ध के बीच नायरा के बाद Shell India ने दिया झटका?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो