लाइव न्यूज़ :

BJP ने दी सफाई, 4 सालों में 'बस' 13% बढ़ा पट्रोल-28% डीजल, जानिए आज अपने शहर का रेट

By जनार्दन पाण्डेय | Updated: September 11, 2018 09:42 IST

Petrol-diesel Price Update 11th September: ऑयल मार्केटिंग कंपनियां नियमित रूप से पेट्रोल-डीजल के दामों की समीक्षा करती हैं और रोजाना सुबह 6 बजे के बाद नई कीमतें लागू होती हैं।

Open in App

नई दिल्ली, 11 सितंबर: पेट्रोल-डीजल की कीमतों ने एक बार फिर रिकॉर्ड तोड़ दिया है। इस वक्त पेट्रोल-डीजल की कीमतें रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई हैं। हिन्दुस्तान पेट्रोलियम के मुताबिक मंगलवार (11 सितंबर) को दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 80.96 रुपये प्रति लीटर और मुंबई में 88.35 रुपये प्रति लीटर रहेगा। इसके अलावा दिल्ली में डीजल 73.06 रुपये प्रति लीटर और मुंबई में 77.55 रुपये प्रति लीटर है। यह अब तक की पेट्रोल-डीजल की कीमतों में ऐतिहासिक बढ़ोतरी है। जानिए कीमतें-

11 सितंबर को पेट्रोल की कीमत

शहर

मंगलवार की कीमतें

दिल्ली80.96 रुपए
कोलकाता83.84 रुपए
मुंबई88.35 रुपए
चेन्नई84.15 रुपए

चार महानगरों में 11 सितंबर को डीजल की कीमत:-

दिल्ली72.92 रुपए
कोलकाता75.9 रुपए
मुंबई77.55 रुपए
चेन्नई

77.22 रुपए

* ये रेट 11 सितंबर 2018 को सुबह 6 बजे से लागू हैं। भारत के सभी छोटे से छोटे शहर का रेट जानने के लिए यहां क्लिक करें।

बता दें कि ऑयल मार्केटिंग कंपनियां नियमित रूप से पेट्रोल-डीजल के दामों की समीक्षा करती हैं और रोजाना सुबह 6 बजे के बाद नई कीमतें लागू होती हैं।

पेट्रोल, डीजल के दाम रिकार्ड ऊंचाई पर, अमित शाह ने की प्रधान से मुलाकात

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने सोमवार को पेट्रोलियम मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान से मुलाकात की। पेट्रोल और डीजल के दाम नई ऊंचाई पर पहुंचने के बीच यह मुलाकात हुई है। सूत्रों ने यह जानकारी दी।

फिलहाल यह पता नहीं चल पाया है कि बैठक में क्या बातचीत हुई। यह बैठक राष्ट्रीय राजधानी में भाजपा मुख्यालय में हुई। प्रधान से इस बारे में जानकारी को लेकर अभी संपर्क नहीं हो पाया।

सूत्रों के अनुसार ओड़िशा में विधानसभा चुनाव और ईंधन के दाम में तेजी का विषय दोनों नेताओं के बीच चर्चा का विषय हो सकता है। ओड़िशा में विधानसभा चुनाव 2019 में होने हैं।

अपने ही ट्वीट पर उलझी बीजेपी

बीजेपी ने दो ट्वीट कर पेट्रोल और डीजल की कीमतों के बढ़ने की रफ्तार को कम करने के आंकड़े ट्वीट कर खुद फंस गई। इसमें बीजेपी ने दिखाया कि बीजेपी सरकार में बहुत कम  बढ़ें है पेट्रोल डीजल की कीमतें-

 

 

(समाचार एजेंसी भाषा के इनपुट  के साथ)

टॅग्स :पेट्रोल का भावडीजल का भाव
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: बड़े शहरों में क्या है आज का रेट, यहां देखें पूरी लिस्ट

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 2 अप्रैल की सुबह जारी हुए तेल के दाम, जानें आज कितनी खाली होगी जेब

कारोबारडीजल 25 और पेट्रोल 7.4 रुपये लीटर महंगा?, ईरान-अमेरिका युद्ध के बीच नायरा के बाद Shell India ने दिया झटका?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो