लाइव न्यूज़ :

आज फिर महंगे हुए पेट्रोल-डीजल, मुंबई में पेट्रोल सबसे ज्यादा 88.21 रुपये, जानिए अपने शहर का रेट

By जनार्दन पाण्डेय | Updated: September 10, 2018 15:15 IST

Petrol-diesel Price Update 10th September: ऑयल मार्केटिंग कंपनियां नियमित रूप से पेट्रोल-डीजल के दामों की समीक्षा करती हैं और रोजाना सुबह 6 बजे के बाद नई कीमतें लागू होती हैं।

Open in App

नई दिल्ली, 10 सितंबर: पेट्रोल-डीजल की कीमतों ने एक बार फिर रिकॉर्ड तोड़ दिया है। इस वक्त पेट्रोल-डीजल की कीमतें रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई हैं। हिन्दुस्तान पेट्रोलियम के मुताबिक सोमवार (10 सितंबर) को दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 80.82 रुपये प्रति लीटर और मुंबई में 88.21 रुपये प्रति लीटर रहेगा। इसके अलावा दिल्ली में डीजल 72.61 रुपये प्रति लीटर और मुंबई में 77.41 रुपये प्रति लीटर है। यह अब तक की पेट्रोल-डीजल की कीमतों में ऐतिहासिक बढ़ोतरी है। जानिए कीमतें-

10 सितंबर को पेट्रोल की कीमत

शहर

सोमवार की कीमतें

दिल्ली80.82 रुपए
कोलकाता83.7 रुपए
मुंबई88.21 रुपए
चेन्नई88.21 रुपए

चार महानगरों में 10 सितंबर को डीजल की कीमत:-

दिल्ली72.92 रुपए
कोलकाता75.76 रुपए
मुंबई77.07  रुपए
चेन्नई

77.07 रुपए

* ये रेट 10 सितंबर 2018 को सुबह 6 बजे से लागू हैं। भारत के सभी छोटे से छोटे शहर का रेट जानने के लिए यहां क्लिक करें।

बता दें कि ऑयल मार्केटिंग कंपनियां नियमित रूप से पेट्रोल-डीजल के दामों की समीक्षा करती हैं और रोजाना सुबह 6 बजे के बाद नई कीमतें लागू होती हैं।

वसुंधरा ने पेट्रोल, डीजल पर वैट घटाया, राजस्थान में ईंधन ढ़ाई रुपये प्रति लीटर तक सस्ता

राजस्थान सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर मूल्य वर्धित कर वैट को चार-चार प्रतिशत कम करने की घोषणा रविवार को की। इससे राज्य में पेट्रोल तथा डीजल ढाई रुपये प्रति लीटर तक सस्ता होगा। यह कमी आज मध्यरात्रि से प्रभावी होगी।

मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने अपनी राजस्थान गौरव यात्रा के तहत हनुमानगढ़ के रावतसर कस्बे में एक सभा में पेट्रोलियम ईंधन सस्ता करने वाले इस निर्णय की घोषणा की। इसके तहत राज्य में वैट पेट्रोल पर 30 से घटाकर 26 प्रतिशत और डीजल पर 22 से घटाकर 18 प्रतिशत किया गया है। मुख्यमंत्री राजे ने कहा कि राज्य की आम जनता, किसानों व गृहिणियों को राहत देने के लिए राज्य सरकार ने यह कदम उठाया है।

उन्होंने कहा कि इससे सरकार को 2000 करोड़ रुपये के राजस्व की हानि होगी। राजे ने यह घोषणा ऐसे समय की है जबकि मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस ने पेट्रोल तथा डीजल के बढ़ते दाम के खिलाफ सोमवार को भारत बंद की घोषणा कर रखी है। कांग्रेस पर निशाना साधते हुए राजे ने कहा कि कांग्रेस एक प्रभावी विपक्ष की भूमिका निभाने में विफल रही।

वहीं कांग्रेस के महासचिव तथा पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि मुख्यमंत्री राजे का यह फैसला कांग्रेस के दबाव के चलते लेने को मजबूर हुई हैं। उनके अनुसार कांग्रेस के कल प्रस्तावित भारत बंद को मिल रहे जन समर्थन को देखते हुए राजे को दबाव में आकर पेट्रोल-डीजल पर वैट कम करना पड़ा है। उल्लेखनीय है कि पेट्रोल और डीजल की कीमतें रविवार को एक नये रिकॉर्ड पर पहुंच गईं। वैश्विक बाजार में कच्चे तेल के बढ़ते दाम और रुपये में गिरावट से ईंधन की कीमतों में तेजी बनी हुई है।

सरकारी ईंधन विपणन कंपनियों द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार रविवार को दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 12 पैसे और डीजल की 10 पैसे प्रति लीटर बढ़ गई। दिल्ली में रविवार को पेट्रोल की कीमत 80.50 रुपये और डीजल की कीमत 72.61 रुपये प्रति लीटर हो गई। यह ईंधन की कीमत का नया उच्च स्तर है। सभी मेट्रो शहरों और अधिकतर राज्यों की राजधानी के मुकाबले दिल्ली में ईंधन की कीमत सबसे कम है।

ईंधन के दामों में उछाल की अहम वजह विभिन्न कारणों से कच्चे तेल के बाजार में लगातार तेजी और अमेरिकी डॉलर की रिकार्ड मजबूती है। इससे कुल मिला कर कच्चे तेल का आयात महंगा हुआ है। भारत को अपनी जरूरत का 80 प्रतिशत से अधिक तेल आयात करना होता है। 

(समाचार एजेंसी भाषा के इनपुट  के साथ)

 

टॅग्स :पेट्रोल का भावडीजल का भाव
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: बड़े शहरों में क्या है आज का रेट, यहां देखें पूरी लिस्ट

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 2 अप्रैल की सुबह जारी हुए तेल के दाम, जानें आज कितनी खाली होगी जेब

कारोबारडीजल 25 और पेट्रोल 7.4 रुपये लीटर महंगा?, ईरान-अमेरिका युद्ध के बीच नायरा के बाद Shell India ने दिया झटका?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

कारोबारPF Withdrawal: अब एटीएम की तरह निकाल पाएंगे पीएफ का पैसा! जानें क्या हैं नई शर्तें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत