लाइव न्यूज़ :

13 दिन बाद ठहरे पेट्रोल-डीजल के भाव, चुनाव होने के बाद भी आज सस्ता नहीं

By जनार्दन पाण्डेय | Updated: December 5, 2018 08:14 IST

Petrol & Diesel Price Today's (05-Dec) Updates:मंगलवार (5 दिसंबर) को राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 71.78 रुपये और डीजल 66.44 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। मुंबई में आज पेट्रोल 77.34 रुपये और डीजल 68.17 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है।

Open in App

चुनावी मौसम पेट्रोल-डीजल के भाव कम करने की पुरानी रवायत है। लेकिन लगतार 12 दिन पेट्रोल-डीजल के भावों में गिरवाट के बाद बुधवार को यह गिरावट थम गई। चुनाव बाद भी आज भावों में तेल कंपनियों ने कोई अंतर नहीं डाला है।

बीते 12 दिन में आई गिरवाट के लिए अमेरिका द्वारा अपने कच्चे तेल की आपूर्ति अंतर्राष्टीय बाजार में बढ़ा दिए जाने और ईरान से कच्चा तेल लेने बाबत लगाई गई पाबंदी से सभी 8 देशों को कुछ हद तक राहत दे दिए जाने से कच्चे तेल का मार्केट टूटने को जिम्मेदार माना जा रहा था।

बुधवार (5 दिसंबर) को बिना किसी अंतर के राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 71.78 रुपये और डीजल 66.44 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। मुंबई में आज पेट्रोल 77.34 रुपये और डीजल 68.17 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। इसी प्रकार कोलकाता में पेट्रोल 73.80 रुपये और डीजल 68.17 रुपये प्रति लीटर निर्धारित हुआ है। चेन्नई मे्ं पेट्रोल 74.46 रुपये और डीजल 70.14रुपये प्रति लीटर की दर बिक रहा है।

भारत के अन्य शहरों में आज पेट्रोल-डीजल का रेट जानने के लिए यहां क्लिक करें।

आंकड़ों के अनुसार 16 अगस्त से चार अक्टूबर के दौरान पेट्रोल 6.86 रुपये प्रति लीटर तथा डीजल 6.73 रुपये लीटर महंगा हुआ था। पेट्रोलियम क्षेत्र के जानकारों के अनुसार पेट्रोलियम आयातक देशों के संगठन ‘ओपेक’ की आगामी 6 दिसंबर को महत्वपूर्ण बैठक होने जा रही है।

इस बैठक में तेल का उत्पादन कम करने को लेकर फैसला लिया जा सकता है। यदि ऐसा होता है तो कच्चे तेल के दाम अंतर्राष्टीय बाजार में फिर से बढ़ने की आशंका बनी हुई है। इससे 6 दिसंबर के बाद पेट्रोल/डीजल के रेट बढ़ सकते हैं।

टॅग्स :पेट्रोल का भावडीजल का भाव
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: बड़े शहरों में क्या है आज का रेट, यहां देखें पूरी लिस्ट

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 2 अप्रैल की सुबह जारी हुए तेल के दाम, जानें आज कितनी खाली होगी जेब

कारोबारडीजल 25 और पेट्रोल 7.4 रुपये लीटर महंगा?, ईरान-अमेरिका युद्ध के बीच नायरा के बाद Shell India ने दिया झटका?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो